सब्सक्राइब करें

Children Aadhaar Card: बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का ये रहा सरल तरीका, जानें कितने दिन में बनकर हो जाता है तैयार

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
how to apply and benefits of children aadhaar card
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : iStock

हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जिनका हमारी जिंदगी में किसी न किसी तरीकों से इस्तेमाल होता है। फिर चाहे वो हमारा ड्राइविंग लाइसेंस हो या फिर हमारा पासपोर्ट। लेकिन आज के समय में एक दस्तावेज ऐसा है जो बेहद जरूरी है और वो है हमारा आधार कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए हमें आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, बच्चों के लिए भी आधार कार्ड काफी जरूरी होता है। स्कूल में दाखिला कराने समेत कई अन्य कामों के लिए उनके पास भी आधार कार्ड होना अनिवार्य है। दरअसल, बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहते हैं, और इसके कई फायदे भी हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Trending Videos
how to apply and benefits of children aadhaar card
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1

  • बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.go.in पर जाना है। यहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply and benefits of children aadhaar card
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी, जैसे- बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, पता और बाकी पूछी गई जरूरी जानकारी आपको यहां भरनी है।
how to apply and benefits of children aadhaar card
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां पर अपॉइंटमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना है, और फिर आधार केंद्र पर जाने की तारीख चुननी है।
विज्ञापन
how to apply and benefits of children aadhaar card
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : facebook/All India Radio News

स्टेप 4

  • फिर आपको चुनी गई तारीख पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी आधार कार्ड केंद्र पर देना होगा। जहां आपके दस्तावेजों को जांचने के बाद लगभग 90 दिनों के अंदर बच्चे का आधार कार्ड बनकर आपके रजिस्टर्ड पते पर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed