यूपी के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ समय पहले युवाओं को फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत आज से ही हो जाएगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर आज विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेंगे। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार दोपहर एक लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। इस योजना के पहले चरण का लाभ अलग-अलग शहरों के लाखों छात्रों को मिलेगा। यूपी के हर जिले से आज बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक आज इस योजना के पहले चरण में 60 हजार मोबाइल फोन और 40 हजार टैबलेट का वितरण किया जाएगा। आइए आज जानते हैं किन विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा...
{"_id":"61c6be00a56f7f5e68628d65","slug":"up-free-laptop-and-smartphone-scheme-2021-start-today-know-the-details-of-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Free Laptop: यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत, जानिए कैसे और किनको मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Free Laptop: यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत, जानिए कैसे और किनको मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत
- फोटो : istock
Trending Videos
यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत
- फोटो : istock
पहले चरण में इन छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता
- आज पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत
- फोटो : istock
क्या है योग्यता ?
- इस स्कीम का फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं।
- जिन विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- सबसे बड़ी बात इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक की व्यवस्था निशुल्क है।
यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत
- फोटो : istock
अभी भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। वे आज यानी 25 दिसंबर के बाद डीजी शक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस योजना के लिए अब तक 38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
यूपी में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत
- फोटो : istock
कैसे करें आवेदन ?
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट http://upcmo.up.nic.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- अब होमपेज पर आपको UP Free Laptop Yojana Application Form को खोजना है और उस पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सारी दर्ज कराएं। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।