हमारे रसोईघर में सरसों का तेल एक अहम हिस्सा है। विभिन्न तरह के पकवान को बनाने में हम इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में सरसों के तेल में मिलावट की शिकायतें काफी ज्यादा आ रही हैं। मिलावटी सरसों का तेल न केवल स्वाद और गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी एक गंभीर खतरा है। बाजार में मुनाफा कमाने की लालच में कई व्यापारी सरसों के तेल में पाम ऑयल या अन्य हानिकारक चीजों को मिलाकर बेचते हैं।
Mustard Oil: बाजार में खुले में बिक रहा मिलावटी सरसों का तेल, इस तरह करें शुद्धता की जांच
आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों की मदद से मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
सरसों के तेल की शुद्धता जांचने का एक आसान तरीका है। इसमें आपको एक चम्मच तेल लेकर उसको फ्रिज में रखना है। अगर तेल जम जाता है या परतें बनती हैं, तो इसमें मिलावट की संभावना हो सकती है। शुद्ध सरसों का तेल ठंड में भी तरल रहता है।
IRCTC 8 दिन 9 रातों में घुमा देगा पूरा राजस्थान, कम बजट में देगा खाने-पीने रहने की सुविधाएं
आप खुशबू की मदद से भी सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। शुद्ध सरसों के तेल की खुशबू तेज और प्राकृतिक होती है। वहीं मिलावटी तेल में वह तीखापन नहीं होता जो असली सरसों के तेल में होता है। आपको सरसों के तेल की खरीदारी करते समय FSSAI लाइसेंस नंबर की जांच जरूर करनी चाहिए।
Republic Day 2026: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2026, इस आसान तरीके से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक
आप पेपर की मदद से भी इसमें की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक सफेद कागज लेना है और उस पर सरसों के तेल की कुछ बूंदों को डालना है। कागज पर गहरा पीला या भूरे रंग का दाग रह जाता है तो तेल में मिलावट हो सकती है। शुद्ध तेल होने पर कागज पर हल्का पीला दाग पड़ेगा।
Cyber Fraud: साइबर ठगों ने जालसाजी का निकाला नया तरीका, स्टूडेंट्स को इस तरह बना रहे स्कैम का शिकार
खुले तेल को खरीदने से बचें। हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के सरसों के तेल का चुनाव करें। पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और सामग्री की जानकारी ध्यान से पढ़ें। अगर तेल बहुत सस्ता दिख रहा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि कम कीमत वाले तेल में मिलावट होने की संभावना अधिक होती है।
जानना जरूरी: EPF PPF और GPF खाते में क्या होता है अंतर? जानिए यहां