{"_id":"69b6385adf8aa7aabb067181","slug":"how-to-get-rid-of-red-ants-in-the-house-naturally-lal-chiti-ko-kaise-bhagaye-gharelu-upay-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips To Get Rid Of Red Ants: लाल चीटियां भगाने के सबसे सरल नुस्खे, एक बार आजमा लिए तो मिलेगी राहत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips To Get Rid Of Red Ants: लाल चीटियां भगाने के सबसे सरल नुस्खे, एक बार आजमा लिए तो मिलेगी राहत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:25 AM IST
सार
How To Get Rid Of Red Ants: गर्मी का मौसम आते ही घरों में लाल चीटियां दिखने लगती हैं। इन्हें आप बिना मारे भी घर से भगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके घरेलू नुस्खे बताएंगे।
विज्ञापन
लाल चीटियां कैसे भगाएं?
- फोटो : अमर उजाला
Lal Chiti Ko Bhagane Ke Gharelu Upay: गर्मी के मौसम में घर में लाल चीटियों का आना आम समस्या बन जाती है। ये छोटे कीड़े न केवल खाने-पीने की चीज़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि घर में असुविधा और गंदगी भी फैलाते हैं। बहुत से लोग इन्हें मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता और कभी-कभी यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
Trending Videos
लाल चीटियां कैसे भगाएं?
- फोटो : Freeepik.com
1. नींबू और मिर्च का मिश्रण
- नींबू और मिर्च का मिश्रण लाल चीटियों को घर से दूर भगाने का बहुत असरदार तरीका है।
- इसके लिए आप नींबू का रस निचोड़ें और उसमें थोड़ी मात्रा में सूखी लाल मिर्च पाउडर मिलाए।
- इस मिश्रण को उन जगहों पर डालें, जहां चीटियां घर में प्रवेश करती हैं या उनके रास्ते बनते हैं।
- नींबू का खट्टापन और मिर्च की तीखापन चीटियों के लिए असहज होता है, जिससे वे उस रास्ते से दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल चीटियां कैसे भगाएं?
- फोटो : Freepik.com
2. चीनी और बोरिक एसिड
- बोरिक एसिड और चीनी का मिश्रण भी बिना मारे चीटियों को घर से दूर भगाता है ।
- इसे बनाने के लिए थोड़ी सी चीनी में बोरिक एसिड मिलाएं और उन्हें चीटियों के आने वाले रास्तों पर रखें।
- चीटियां इस मिश्रण को खाती हैं और धीरे-धीरे घर से दूर हो जाती हैं।
- ध्यान रखें कि यह मिश्रण बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखा जाए, क्योंकि बोरिक एसिड का सेवन उनके लिए हानिकारक हो सकता है।
लाल चीटियां कैसे भगाएं?
- फोटो : Adobe stock
3. सिरका
- सिरका लाल चीटियों को भगाने का एक और सरल घरेलू उपाय है।
- इसके लिए सफेद सिरके को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें और चीटियों के रास्तों पर छिड़कें।
- सिरके की तेज खुशबू चीटियों को परेशान करती है और वे उस इलाके से दूर हो जाती हैं।
- ये तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है।
विज्ञापन
लाल चीटियां कैसे भगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
4. पुदीने की पत्तियां
- पुदीना की ताजी पत्तियों की खुशबू लाल चीटियों के लिए असहनीय होती हैं।
- ऐसे में आप ताजी पुदीना की पत्तियों को घर के कोनों और दरवाजों के पास रख सकते हैं।
- आप पुदीना का तेल भी थोड़ा पानी में मिलाकर छिड़क सकते हैं।
- इससे घर के अंदर चीटियों का आना काफी कम हो जाता है।