सब्सक्राइब करें

Know Your Rights: पत्नी की शिकायत पर पुलिस कब कर सकती है गिरफ्तार? ये 4 अधिकार हर पुरुष को होने चाहिए मालूम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

Rights During Police Arrest: आज के समय में कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें महिलाएं अपने पति पर झूठे केस लगाकर उन्हें परेशान करती हैं। ऐसे में सभी पुरुषों को ये मालूम होना चाहिए कि घरेलू हिंसा में उनके पास क्या-क्या अधिकार होते हैं।

विज्ञापन
Husband's Legal Rights When Can Police Arrest Based on a Wife Complaint 4 Must-Know Protections for Men
घरेलू हिंसा में पति के पास क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Legal Rights For Men India 2026: हमारे समाज में एक आम धारणा है कि पत्नी की एक शिकायत पर पुलिस तुरंत पति को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। मगर कानून में अब ऐसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों और 'अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य' मामले के बाद, घरेलू हिंसा में पुलिस की मनमानी तौर पर किसी को गिरफ्तारी नहीं कर सकती है।

कानूनी प्रावधानों के तहत, पुलिस को किसी भी वैवाहिक विवाद या धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) के मामले में गिरफ्तारी से पहले कुछ अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। यह जानना हर पुरुष के लिए जरूरी है कि कानून सिर्फ सजा देने के लिए नहीं, बल्कि निर्दोषों की सुरक्षा के लिए भी है। आज के समय में कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें बहुत से लोग झूठी शिकायत कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। ऐसे में सभी पुरुषों को उनके कुछ अपने अधिकारों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

Trending Videos
Husband's Legal Rights When Can Police Arrest Based on a Wife Complaint 4 Must-Know Protections for Men
घरेलू हिंसा में पति के पास क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

गिरफ्तारी से पहले जांच का अधिकार

  • धारा 41ए का नोटिस - 7 साल से कम सजा वाले मामलों में पुलिस को पहले पति को पूछताछ के लिए 'नोटिस' देना होता है। ऐसे मामलों में सीधे गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
  • कारण बताना अनिवार्य - अगर पुलिस आपको गिरफ्तार करती है, तो उसे लिखित में देना होगा कि गिरफ्तारी क्यों जरूरी है और इसके बिना जांच क्यों नहीं हो सकती।
  • झूठी शिकायत की जांच - पुलिस को पहले प्राथमिक जांच करनी होती है ताकि यह पता चले कि आरोप में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband's Legal Rights When Can Police Arrest Based on a Wife Complaint 4 Must-Know Protections for Men
घरेलू हिंसा में पति के पास क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

एंटीसिपेटरी बेल (अग्रिम जमानत) का अधिकार

  • अगर आपको लगता है कि पत्नी झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली है, तो आप 'अग्रिम जमानत' के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पुलिस आपको उस मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाएगी।
  • कोर्ट जमानत देते समय कुछ शर्तें रख सकता है, जैसे पासपोर्ट जमा करना या जांच में सहयोग करना।
Husband's Legal Rights When Can Police Arrest Based on a Wife Complaint 4 Must-Know Protections for Men
घरेलू हिंसा में पति के पास क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

परिवार की सुरक्षा और लीगल एड

  • बिना किसी ठोस सबूत के पुलिस घर के बुजुर्गों या दूर के रिश्तेदारों को परेशान या गिरफ्तार नहीं कर सकती।
  • गिरफ्तारी के समय आपको अपने वकील से मिलने और कानूनी सलाह लेने का पूरा संवैधानिक अधिकार है।
  • अगर आपके पास वकील नहीं है, तो आप 'लीगल एड' के माध्यम से सरकारी वकील की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Husband's Legal Rights When Can Police Arrest Based on a Wife Complaint 4 Must-Know Protections for Men
घरेलू हिंसा में पति के पास क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पत्नी की शिकायत के बाद क्या करें?
  • पत्नी के साथ हुए विवादों, मैसेज या कॉल रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखें, ये कोर्ट में आपकी बेगुनाही साबित करने के काम आएंगे।
  • पुलिस के बुलाने पर हमेशा समय पर पहुंचें और सहयोग करें, इससे आपकी छवि एक कानून मानने वाले नागरिक की बनती है।
  • ध्यान रखें कि झूठी शिकायत होने पर आप कोर्ट के माध्यम से 'क्वाशिंग' (FIR रद्द कराना) की मांग भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख सामान्य कानूनी जानकारी के लिए है। किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पेशेवर वकील से परामर्श अवश्य लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed