सब्सक्राइब करें

Aadhaar Mobile Number Link: नहीं है आधार से कोई भी नंबर लिंक तो कैसे जोड़ें नया मोबाइल नंबर? यहां जानें तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 25 May 2026 04:56 PM IST
सार

Aadhaar Se Kaise New Mobile Number Link Kare: आधार कार्ड से अगर कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आधार कार्ड से कैसे नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं?

विज्ञापन
If no number is linked to Aadhaar then how to link a new mobile number with your aadhaar card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Card Link Mobile Number: आधार कार्ड आज के समय का एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम, सभी के लिए आधार की जरूरत होती है।

यही नहीं, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की जरूरत भी कई कामों में पड़ती है। जैसे पीएफ के लिए, केवाईसी के लिए आदि। पर अगर किसी के आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक ही नहीं है या उसे नंबर याद नहीं है, तो फिर कैसे आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाया जा सकता है? चलिए जानते हैं आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं...

If no number is linked to Aadhaar then how to link a new mobile number with your aadhaar card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?

  • आप आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर आधार की नए एप से लिंक करवा सकते हैं
  • पर इसके लिए आपके पास आधार से पहले से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है
  • अगर ऐसा है, तो आप आधार के नए एप के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं
Trending Videos
If no number is linked to Aadhaar then how to link a new mobile number with your aadhaar card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आधार से नहीं है मोबाइल नंबर लिंक, तो कैसे नया नंबर लिंक करवाएं?

  • अगर आपके आधार से कोई नंबर लिंक नहीं है या आपको याद नहीं कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है या आधार से लिंक मोबाइल नंबर अब बंद हो गया है आदि
  • ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना होगा
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
If no number is linked to Aadhaar then how to link a new mobile number with your aadhaar card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आधार सेंटर से कैसे नया मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?

  • इसके लिए पहले आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है
  • आप इस आधिकारिक लिंक bookappointment.uidai.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
  • यहीं पर आपको जानकारी देनी होती है कि आपको नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवाना है
  • साथ ही आप फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवा सकते हैं
विज्ञापन
If no number is linked to Aadhaar then how to link a new mobile number with your aadhaar card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अब आपने जिस दिन की अपॉइंटमेंट ली है, उस समय आधार सेंटर पर पहुंचे
  • फिर यहां से टोकन लेकर अपनी बारी की प्रतिक्षा करे
  • अब आपका सत्यापन कर आपके नए मोबाइल को आधार से लिंक कर दिया जाता है
  • जो कुछ दिनों का प्रोसेस होता है और कुछ ही दिनों में आपका नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed