Inverter Battery: गर्मियों में खराब हो सकती है आपकी इन्वर्टर की बैटरी? ये 4 गलतियां तुरंत बंद करें
Inverter Battery: गर्मी और बिजली कटौती के बीच इन्वर्टर का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाहियां बैटरी की लाइफ कम कर सकती हैं और बैकअप पर असर डाल सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Inverter Ki Battery Ki Life Kam Kyo Hoti Hain: गर्मियों में बिजली की काफी ज्यादा कटौती होती है। ऐसे में इस दौरान इन्वर्टर हर घर की जरूरत बन चुका है। हालांकि, कई लोग इन्वर्टर की बैटरी की सही देखभाल नहीं करते हैं। इससे बैटरी के जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और बैकअप भी कम हो जाता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि छोटी-छोटी गलतियां बैटरी की लाइफ को काफी हद तक प्रभावित करने का काम करती हैं। समय पर मेंटेनेंस न करने से बैटरी का खराब होना, ओवरहीट होना और जल्दी डिस्चार्ज जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि इन्वर्टर लंबे समय तक बेहतर बैकअप दे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इन्वर्टर बैटरी में सही वाटर लेवल का न होना
- इन्वर्टर बैटरी में वाटर लेवल सही होना चाहिए।
- बैटरी के अंदर जो पानी है उसका लेवल हमेशा मैक्सिमम और मिनिमम के बीच रखें।
- इन्वर्टर की बैटरी में आपको हमेशा डिस्टिल्ड वाटर का ही उपयोग करना चाहिए।
- आपको महीने में कम से कम एक बार बैटरी का वाटर लेवल जरूर चेक करना चाहिए।
- सामान्य पानी डालने से बैटरी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग और धूल
- बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग या धूल जमना भी एक बड़ी समस्या है।
- गंदे टर्मिनल्स की वजह से बिजली का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है और इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है।
- इस कारण आपको समय-समय पर बैटरी के टर्मिनल्स की सफाई करनी चाहिए।
- सफाई के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
इन्वर्टर बैटरी को सही जगह पर न रखना
- आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी को हमेशा खुले और अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए।
- बंद कमरे या ज्यादा गर्म जगह पर रखने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है।
- अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बैटरी को रसोई या स्टोर रूम में रख देते हैं, जहां वेंटिलेशन सही नहीं होता।
- आपको बैटरी ऐसी जगह पर रखनी चाहिए, जहां पर्याप्त एयर फ्लो हो।
- इससे ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है।
इन्वर्टर पर ज्यादा लोड डालना
- इन्वर्टर पर जरूरत से ज्यादा लोड डालना भी बैटरी को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
- अगर इन्वर्टर की क्षमता से अधिक उपकरण चलाए जाते हैं, तो बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
- इससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।
- इसके अलावा इससे बैकअप समय भी घट सकता है।