सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: पुराना फोन बेचने से पहले जरूर करें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 25 May 2026 07:35 PM IST
सार

How To Factory Reset Android Phone: पुराना फोन बेचने से पहले अक्सर लोग जल्दबाजी में कुछ काम करना भूल जाते हैं, जो कई बार उनके लिए सिरदर्द बन जाता है। बता दें कि कभी पुराने फोन को किसी को देने से पहले कुछ डेटा हटाने के लिए कुछ काम करना बहुत जरूरी होता है वरना आपके डेटा का बैकअप लिया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Selling Old Phone: 4 Essential Steps to Follow Before Selling Your Smartphone to Protect Personal Data
पुराने फोन बेचने से पहले क्या करना जरूरी? - फोटो : AI

Steps Before Selling Old Smartphone: आज के डिजिटल दौर में हमारे देश में लगभग हर दिन तीन लाख से अधिक स्मार्ट फोन बिकते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया स्मार्टफोन खरीदना बेहद आम बात हो चुकी है। लोग अक्सर नया फोन लेते ही अपने पुराने फोन को किसी दुकान, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या किसी अन्य व्यक्ति को बेच देते हैं। मगर आम इंसान जल्दीबाजी में पुराना फोन बेचने से पहले कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर बैठता है, जो भविष्य में भारी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। 



आपके पुराने फोन में आपके बैंक खातों की जानकारी, निजी तस्वीरें, पासवर्ड और पर्सनल चैट्स मौजूद होते हैं। अगर ये डेटा गलत हाथों में चला जाए, तो आप साइबर फ्रॉड या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो सकते हैं। इसलिए पुराने फोन को विदा करने से पहले कुछ काम करना बेहद जरूरी होता है।

Selling Old Phone: 4 Essential Steps to Follow Before Selling Your Smartphone to Protect Personal Data
पूरे डेटा का सुरक्षित बैकअप जरूर तैयार करें - फोटो : एआई जनरेटेड
पूरे डेटा का सुरक्षित बैकअप जरूर तैयार करें
  • फोन बेचने से पहले अपनी सभी जरूरी फाइलों, वीडियो, फोटो और कॉन्टैक्ट्स का बैकअप ले लें।
  • एंड्रॉइड यूजर अपनी सेटिंग्स में जाकर 'गूगल ड्राइव' पर और आईफोन यूजर 'आईक्लाउड' पर पूरा बैकअप सिंक कर सकते हैं।
  • अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर 'चैट बैकअप' पर क्लिक करें और 'बैकअप नाव' दबाएं ताकि नए फोन में पुरानी चैट्स वापस मिल सकें।
Trending Videos
Selling Old Phone: 4 Essential Steps to Follow Before Selling Your Smartphone to Protect Personal Data
सभी ऑनलाइन अकाउंट्स और गूगल आईडी को 'साइन आउट' करें - फोटो : istock

सभी ऑनलाइन अकाउंट्स और गूगल आईडी को 'साइन आउट' करें

  • सिर्फ फोन रीसेट करना काफी नहीं है, सबसे पहले अपने सभी सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) और बैंकिंग ऐप्स को लॉगआउट करें।
  • अगर आपने फोन में कोई सिक्योरिटी की या ऑथेंटिकेटर ऐप रखा है, तो उसे नए फोन में ट्रांसफर करने के बाद ही पुराने से हटाएं।
  • इसके बाद फोन की सेटिंग्स में 'अकाउंट्स' पर जाएं और अपनी Gmail ID या Apple ID को हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Selling Old Phone: 4 Essential Steps to Follow Before Selling Your Smartphone to Protect Personal Data
सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें - फोटो : BSNL

सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें

  • फोन को डिब्बे में पैक करने से पहले सिम इजेक्टर पिन की मदद से सिम ट्रे को बाहर निकालें और उसे खाली करें।
  • सिम ट्रे खाली करने के बाद एक बार फोन की सेटिंग्स में जाकर 'स्टोरेज' सेक्शन देख लें कि कोई बाहरी कार्ड तो लिंक नहीं है।
  • बता दें कि कई बार लोग फोन के अंदर लगा हुआ पुराना मेमोरी कार्ड निकालना भूल जाते हैं, जिसमें आपकी बेहद निजी फाइलें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Selling Old Phone: 4 Essential Steps to Follow Before Selling Your Smartphone to Protect Personal Data
फैक्ट्री रिसेट (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड
फोन को 'फैक्ट्री डेटा रीसेट' करने सबसे अधिक जरूरी
 
  • ऊपर के तीनों काम पूरे होने के बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर 'Factory Data Reset' के विकल्प को चुनें।
  • सुरक्षा को और पक्का करने के लिए, रीसेट करने से पहले अपने फोन के डेटा को एन्क्रिप्ट कर लें, ताकि कोई भी सॉफ्टवेयर आपके डिलीटेड डेटा को दोबारा रिकवर न कर सके।
  • यह प्रोसेस आपके फोन के अंदर मौजूद हर एक डेटा, सेव किए गए पासवर्ड और डाउनलोड किए गए ऐप्स को पूरी तरह डिलीट कर देगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed