सब्सक्राइब करें

PNG Connection: पीएनजी कनेक्शन लगा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

अगर आप अपने घर में पीएनजी कनेक्शन लगाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 

विज्ञापन
Important Things To Know Before Installing PNG Gas Connection At Home
PNG Connection - फोटो : AI

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस की किल्लत की समस्या देखने को मिल रही है। इश कारण पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पीएनजी कनेक्शन एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सुविधाजनक और सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कनेक्शन लेने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो आगे चलकर कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। कई लोग आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन इंस्टॉलेशन और उपयोग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सही जानकारी और तैयारी से न केवल सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि गैस का उपयोग भी ठीक ढंग से होता है। इस कारण पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले कुछ बातों को समझना जरूरी है। 

Trending Videos
Important Things To Know Before Installing PNG Gas Connection At Home
PNG vs LPG - फोटो : Adobe stock

सबसे जरूरी है कि अपने किचन के चूल्हे को PNG के अनुसार अपडेट करें। एलपीजी और PNG के प्रेशर में फर्क होता है, इसलिए पुराने चूल्हे पर गैस सही तरीके से नहीं जलती। इस कारण नोजल बदलवाना जरूरी होता है। आपको इस काम के लिए टेक्नीशियन की मदद लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Important Things To Know Before Installing PNG Gas Connection At Home
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के लिहाज से गैस लीक डिटेक्टर लगवाना भी जरूरी है। यह छोटा सा अलार्म किसी भी संभावित लीकेज की तुरंत जानकारी देता है और बड़े हादसे को टाल सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि समय रहते लीक का पता नहीं चलने से खतरा बढ़ जाता है। इस कारण आपको इसे जरूर लगाना चाहिए। 

हवाई जहाज में उपयोग होने वाला तेल क्यों होता है इतना खास? जानिए नॉर्मल ऑयल से क्यों है ये अलग

Important Things To Know Before Installing PNG Gas Connection At Home
PNG vs LPG - फोटो : Adobe stock

आज के इस डिजिटल दौर में आप अपने PNG कनेक्शन को ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके लिए जिस कंपनी से आपने कनेक्शन लिया है, उसका मोबाइल एप डाउनलोड करना है। इस एप में आप बिलिंग, खपत और सर्विस स्टेटस की जानकारी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Important Things To Know Before Installing PNG Gas Connection At Home
gas pipeline PNG - फोटो : Adobe Stock

पीएनजी कनेक्शन लगवाते समय पाइपलाइन और मीटर की सही इंस्टॉलेशन जरूरी है। इसे ऐसी जगह पर लगवाना चाहिए, जहां यह सुरक्षित रहे और किसी तरह की क्षति की संभावना न हो। गलत जगह इंस्टॉल होने से भविष्य में लीकेज या तकनीकी दिक्कतें आने की समस्या बढ़ सकती है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके गोवा का प्लान करें पूरा, सिर्फ इतना है किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed