Recover Lost Luggage Indian Railway: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान कई बार जल्दबाजी या लापरवाही में हमारा कीमती सामान जैसे बैग, मोबाइल या लैपटॉप ट्रेन में ही छूट जाता है। ऐसे में घबराना स्वाभाविक है। मगर ऐसी स्थिति में अगर आप सही समय पर सही कदम उठाएं, तो सामान वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
{"_id":"69ecc045a49461fc98015e6f","slug":"indian-railway-lost-your-belongings-on-a-train-follow-these-steps-immediately-to-get-them-back-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: ट्रेन में छूट गया है आपका कीमती सामान तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railway: ट्रेन में छूट गया है आपका कीमती सामान तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:53 PM IST
सार
Indian Railway Lost And Found: अक्सर लोगों का सामान ट्रेन में छूट जाता है, ऐसे में अगर आप तुरंत कुछ काम कर लेते हैं तो आपके सामान के मिलने की संभावना काफी पढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें?
- फोटो : AI
Trending Videos
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
सामान छूटते ही करें ये प्राथमिक काम
- अगर आप ट्रेन से उतर चुके हैं और तुरंत याद आए, तो नजदीकी स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दें।
- तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें और अपनी बर्थ, कोच और छूटे हुए सामान का विवरण दें।
- अगर मुमकिन हो तो अपने कोच अटेंडेंट या टीटीई (TTE) से संपर्क करें, ताकि वे सामान को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Amanat
- फोटो : Adobe Stock
रेलवे के 'मिशन अमानत' का उठाएं फायदा
- आरपीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट (आरपीएफ की क्षेत्रीय वेबसाइट) पर खोए हुए सामान की फोटो और जानकारी अपलोड करती है।
- आप 'Mission Amanat' टैब में जाकर अपनी ट्रेन और तारीख के हिसाब से सामान की फोटो देख सकते हैं।
- अगर फोटो में आपका सामान दिखता है, तो आप उस स्टेशन या आरपीएफ पोस्ट पर जाकर दावा कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
सामान वापस पाने की कानूनी प्रक्रिया
- सबसे पहले जीआरपी थाने में सामान गुमशुदगी की एक लिखित शिकायत दर्ज कराएं।
- सामान लेने जाते समय अपना आधार कार्ड और उस ट्रेन का टिकट साथ रखें जिससे आपने यात्रा की थी।
- आरपीएफ अधिकारी आपसे सामान से जुड़े कुछ सवाल पूछ सकते हैं (जैसे बैग में क्या था) ताकि सही मालिक की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
भविष्य की यात्रा के लिए जरूरी सुझाव
- गंतव्य स्टेशन आने से 15-20 मिनट पहले का अलार्म लगाएं ताकि सामान समेटने का पर्याप्त समय मिले।
- हमेशा अपने बैग पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर एक टैग लगाएं, जिससे पहचानना आसान हो जाए।
- उतरने से पहले एक बार अपनी सीट के नीचे और ऊपरी बर्थ को अच्छी तरह चेक करना न भूलें।
