IRCTC Wake Up Alarm: सफर लंबी दूरी का हो या फिर कम दूरी का, पर अगर आपके रूट में ट्रेन चलती है तो लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन में खानपान की व्यवस्था, सोने की सुविधा समेत शौचालय भी होता है आदि। इसलिए किसी तरह की कोई दिक्कत यात्रियों को नहीं होती है। पर एक चिंता उन यात्रियों को रहती है जिनका स्टेशन रात में या सुबह जल्दी आने वाला हो। दरअसल, ऐसे समय पर यात्री सोए रहते हैं और फिर स्टेशन छूटने का डर मन में बना रहता है। अगर आपको भी ये चिंता रहती है, तो अब छोड़ दीजिए क्योंकि भारतीय रेलवे आपके लिए डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा लेकर आ चुका है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c91cc833448d2268505020","slug":"irctc-alert-indian-railways-started-station-wakeup-alarm-service-alert-know-how-to-use-it-in-details-in-hindi-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Alert: गहरी नींद आने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, बस ट्रेन में बैठने से पहले जरूर कर लें ये छोटा सा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Alert: गहरी नींद आने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, बस ट्रेन में बैठने से पहले जरूर कर लें ये छोटा सा काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा का कैसे लाभ ले सकते हैं?
- फोटो : istock
Trending Videos
डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा का कैसे लाभ ले सकते हैं?
- फोटो : istock
जान लीजिए क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट
- दरअसल, ये डेस्टेनिशन अलर्ट सुविधा यात्रियों के लिए काफी फायेदमंद है। इसमें जब आपका स्टेशन आने वाला होगा उससे 20 मिनट पहले आपके मोबाइल फोन में अलार्म बजेगा। इसका मतलब होगा कि अब आप तैयार हो जाएं आपका स्टेशन आने वाला है। ऐसे में यात्री बिना किसी चिंता के सो सकता है और अपने स्टेशन पर वक्त पर उतर भी सकता है। बस इस अलार्म को ट्रेन में बैठने से पहले सेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा का कैसे लाभ ले सकते हैं?
- फोटो : istock
इन तरीकों से सेट कर सकते हैं अलार्म:-
कस्टमर केयर के जरिए
- इसके लिए पहले 139 पर कॉल करें और अपनी भाषा चुनें
- फिर कस्टमर केयर से बात करने के लिए * दबाएं और अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर बताएं
- फिर अपने गंतव्य की जानकारी दें, जहां का अलार्म सेट करना है
- ऐसा करते ही आपका अलार्म सेट हो जाएगा।
डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा का कैसे लाभ ले सकते हैं?
- फोटो : iStock
मैसेज के जरिए
- डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा को ऑन करने के लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर ALERT
टाइप करना है और इसे 139 पर भेज देना है - इसके बाद आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा का कैसे लाभ ले सकते हैं?
- फोटो : iStock
वॉइस रिकॉर्डिंग से भी कर सकते हैं
- इसके लिए पहले 139 नंबर पर कॉल करें और अपनी भाषा चुनकर 7 दबाएं
- फिर अलार्म के लिए 2 दबाएं और अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर टाइप कर दें
- अब 1 दबाकर कंफर्म करें और फिर आपका अलार्म सेट हो जाएगा।