पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: बाबा बर्फानी के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC के इस शानदार पैकेज के साथ करें अमरनाथ यात्रा

Sat, 27 Jun 2026 05:45 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 05:45 PM IST
सार

IRCTC Amarnath Yatra Tour Package: अगर आप अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 

विज्ञापन
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package Flight Package from Chennai, Check Fare, Dates And Facilities
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package - फोटो : AI Generated

आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत अमरनाथ की यात्रा सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है। यह पैकेज कुल 5 रात व 6 दिन का है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को हवाई यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था और गाइड/एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 जुलाई 2026 से हो रही है। अगर आप बिना किसी झंझट के बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

IRCTC Amarnath Yatra Tour Package Flight Package from Chennai, Check Fare, Dates And Facilities
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package - फोटो : Adobe Stock

इस पैकेज में आपकी यात्रा की शुरुआत चेन्नई से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। टूर पैकेज में होटल में ठहरने की व्यवस्था और पूरे टूर के दौरान गाइड या एस्कॉर्ट की सहायता भी मिलेगी। इससे पहली बार यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा के दौरान बेहतर मार्गदर्शन और सुविधा प्राप्त होगी।

IRCTC Amarnath Yatra Tour Package Flight Package from Chennai, Check Fare, Dates And Facilities
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package - फोटो : Adobe Stock

इस टूर का पैकेज कोड SMA71 है। इच्छुक यात्री अपनी पसंद के अनुसार 17 जुलाई या 24 जुलाई 2026 की यात्रा तिथि चुन सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालू अमरनाथ यात्रा करने के लिए आते हैं। हालांकि, यात्रा पर जाने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश, पंजीकरण प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package Flight Package from Chennai, Check Fare, Dates And Facilities
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस पैकेज के अंतर्गत अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं, तो समय रहते बुकिंग करना बेहतर होगा। बुकिंग से पहले पैकेज में शामिल सेवाओं, नियमों, कैंसिलेशन नियम और अन्य शर्तों के बारे में ध्यानपूर्वक पढ़ें उसके बाद ही टूर पैकेज को बुक करें। यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जैसी आवश्यकताओं को पहले से तैयार रखें। 

विज्ञापन
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package Flight Package from Chennai, Check Fare, Dates And Facilities
IRCTC Amarnath Yatra Tour Package - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 45,800 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,300 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 39,000 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed