भारतीय रेलवे में यात्रा के लिए अपनी टिकट बुक कराना अब आसान हो गया है। पहले की तरह अब टिकट बुकिंग के लिए लोगों को टिकट काउंटर पर लम्बी कतारों में खड़ा नहीं होने पड़ता, बल्की अब लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए घर बैठे अपनी टिकट बुक करा लेते हैं। इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होती। लेकिन ऐसे में भी कई बार लोगों को बुकिंग प्रक्रिया में दिक्कतें होती हैं, जिसके लिए लोगों को मदद की जरूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए आईआरसीटीसी ने साल 2018 के अक्टूबर में अपनी आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर आस्क दिशा चैटबॉट को लॉन्च किया था। दरअसल, दिशा चैटबॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम को खास तौर से यात्रियों के टिकटिंग संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाया गया है। आगर आपको भी टिकट बुक करते हुए कोई परेशानी होती है, तो आप इससे मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये कैसे काम करता है।
{"_id":"61ea4f6e22d5c6340a7c2598","slug":"irctc-ask-disha-chatbot-will-help-you-in-train-tickets-booking-and-other-kind-of-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: ट्रेन टिकट बुक कराने में होती है परेशानी? आस्क दिशा चैटबॉट करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: ट्रेन टिकट बुक कराने में होती है परेशानी? आस्क दिशा चैटबॉट करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
आस्क दिशा चैटबॉट ट्रेन टिकट बुक कराने में करेगा आपकी मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
Trending Videos
आस्क दिशा चैटबॉट ट्रेन टिकट बुक कराने में करेगा आपकी मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- दिशा चैटबॉट आपकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए 24x7 उपलब्ध है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक महिला का एनिमेटिड कार्टून बना दिखाई देता है, जिसमें Ask Disha लिखा होता है। ये वाकई में रेल यात्रियों को साइट विजिट करने के दौरान पूरी तरह मदद करती है। वहीं इसका हिन्दी वर्जन साल 2020 में शुरू किया गया था, जिसमें यूजर हिन्दी में भी दिशा चैटबॉट से मदद ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्क दिशा चैटबॉट ट्रेन टिकट बुक कराने में करेगा आपकी मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- अगर आपको ऑनलाइन टिकट बुक करने में कोई भी परेशानी आती है, तो आप आस्क दिशा चैटबॉट से मदद ले सकते हैं। ये चैटबॉट आपको टिकट बुकिंग के आसान तरीके समझा सकता है। साथ ही ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए भी आस्क दिशा की मदद ली जा सकती है।
आस्क दिशा चैटबॉट ट्रेन टिकट बुक कराने में करेगा आपकी मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- वहीं रिटायरिंग रूम की जानकारी हासिल करने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आस्क दिशा से आप अपने पीएनआर या ट्रांजैक्शन की डिटेल्स दर्ज करके या बोलकर भी बता सकते हैं, साथ ही तुरंत टिकट कैंसिलेशन का स्टेट्स भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
आस्क दिशा चैटबॉट ट्रेन टिकट बुक कराने में करेगा आपकी मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- टिकट बुक करने के दौरान आस्क दिशा आपको ट्रेन की अवेलिबिलटी की जानकारी भी देती है। आस्क दिशा आपको फेल्ड ट्रांजैक्शन यानी लेन-देन असफल होने पर क्या किया जाता है? व रेलवे की ओर से की जानेवाली प्रक्रिया जैसी अन्य जानकरी भी आसानी से देती है। इसके अलावा ये आपको तत्काल टिकट की बुकिंग की टाइमिंग बताने में भी मदद करती है।