Sleeper To AC Upgrade Free: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती है कि उसे कम पैसों में आरामदायक सफर का मौका मिल सके। अक्सर लोग बजट कम होने के कारण स्लीपर क्लास का टिकट बुक कराते हैं, लेकिन मन में हमेशा एसी कोच में सफर करने का सपना रहता है। क्या आप जानते हैं कि रेलवे के पास एक ऐसा बेहतरीन नियम है, जिसके जरिए आप स्लीपर के दाम में ही एसी थ्री-टियर (3AC) या टू-टियर (2AC) की सीट पा सकते हैं?
{"_id":"6a661e65dc53e49d4b06bd25","slug":"irctc-auto-upgradation-how-to-get-an-ac-coach-seat-at-sleeper-class-fare-know-in-hindi-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Railway Ticket Booking: ऐसे बुक करेंगे टिकट तो स्लिपर के पैसे में मिल सकता है एसी की सीट, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Railway Ticket Booking: ऐसे बुक करेंगे टिकट तो स्लिपर के पैसे में मिल सकता है एसी की सीट, जानें तरीका
Sun, 26 Jul 2026 08:19 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:19 PM IST
सार
IRCTC Auto Upgradation Feature: रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन नियम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि जब लोग एसी में सीटें खाली रहती हैं, और स्लीपर में अधिक वेटिंग रहता है तो स्लिपर के कंफर्ट सीट वालों को एसी में अपग्रेड कर दिया जाता है और स्लीपर के कई वेटिंग कंफर्म हो जाते हैं। आइए इसी के बारे में समझेत हैं।
विज्ञापन
रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है रेलवे का ऑटो अपग्रेडेशन नियम?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है रेलवे का ऑटो अपग्रेडेशन नियम?
- ऑटो अपग्रेडेशन नियम रेलवे की एक ऑटोमेटिक प्रणाली है, जो ट्रेन में सीटों को व्यवस्थित करने का काम करती है।
- कई बार त्योहारों या व्यस्त सीजन में स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी हो जाती है, जबकि उसी ट्रेन के एसी कोच में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं।
- ऐसे में रेलवे स्लीपर के कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त पैसे के ऊपर की क्लास यानी एसी में शिफ्ट कर देता है।
टिकट बुक करते समय करना होगा यह एक जरूरी काम
- फोटो : Adobe Stock
टिकट बुक करते समय करना होगा यह एक जरूरी काम
- इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन या काउंटर से टिकट बुक करते समय फॉर्म में दिए गए 'ऑटो अपग्रेडेशन' के विकल्प पर टिक मार्क लगाना होगा।
- अगर आप एप या वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, तो अन्य प्राथमिकताओं वाले सेक्शन में जाकर 'कंसीडर फॉर ऑटो अपग्रेडेशन' वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप इसे टिक नहीं करते हैं तो आपको इस सुविधा का फायदा नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन यात्रियों को मिलता है इसका सबसे पहला फायदा?
- फोटो : Adobe Stock
किन यात्रियों को मिलता है इसका सबसे पहला फायदा?
- रेलवे के नियमों के मुताबिक, क्लास अपग्रेड करने का मौका सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलता है जिनका टिकट बुकिंग के समय पूरी तरह से कंफर्म होता है।
- वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) वाले टिकटों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
- इसके अलावा, चार्ट तैयार होने के समय अगर एसी कोच में बर्थ खाली बचती है, तभी कंप्यूटर सिस्टम रैंडम तरीके से यात्रियों का चयन करता है।
विज्ञापन
पीएनआर स्टेटस चेक करना है बेहद जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
पीएनआर स्टेटस चेक करना है बेहद जरूरी
- अगर आपका टिकट अपग्रेड हो जाता है, तो आपको कोई नया टिकट खरीदने या टीटीई को अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत नहीं होती।
- चार्ट बनने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नए कोच और सीट नंबर का मैसेज आ जाता है।
- सफर पर निकलने से पहले एक बार अपना पीएनआर स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक कर लें ताकि आपको पता चल सके कि आपको एसी की सीट मिली है या नहीं।