फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Block Check: व्हाट्सएप पर बिना टेक्स्ट किए ऐसे पता करें अपना ब्लॉक स्टेटस, बेहद कमाल के हैं ये तरीके

Sun, 26 Jul 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 26 Jul 2026 07:47 PM IST
सार

Last Seen Hidden Status: कई बार ऐसा होता है कि जब किसी से लंबे ये समय से व्हाट्सएप पर बातचीत नहीं होती है तो दिमाग में सवाल आता है कि कहीं सामने वाले ने ब्लॉक तो नहीं कर दिया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Block Checker: How to Find Out If Someone Blocked You Without Sending a Message
व्हाट्सएप ब्लॉक चेक ट्रिक - फोटो : AI

Whatsapp Block Check Tricks: आज के समय में व्हाट्सएप बहुत से लोगों के दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अपनों से बात करनी हो या ऑफिस का काम, हम दिनभर इसी एप का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार ऐसा होता है कि अचानक किसी दोस्त या जानने वाले का मैसेज आना पूरी तरह बंद हो जाता है। एक आम इंसान अक्सर इस उलझन में रहता है कि सामने वाले ने उसे ब्लॉक कर दिया है या वह सिर्फ व्यस्त है। 



बिना कोई नया मैसेज भेजे यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि प्राइवेसी के चलते व्हाट्सएप कभी भी इसका कोई सीधा नोटिफिकेशन नहीं देता। आइए इस लेख में कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जिनसे आप बिना कोई मैसेज टाइप किए तुरंत जान सकते हैं कि आप ब्लॉक हैं या नहीं।

WhatsApp Block Checker: How to Find Out If Someone Blocked You Without Sending a Message
प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन का अचानक गायब होना - फोटो : FREEPIK

प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन का अचानक गायब होना

  • अगर किसी यूजर ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो सबसे पहला और बड़ा इशारा यही मिलेगा कि आपको उसकी प्रोफाइल पिक्चर दिखनी बंद हो जाएगी। 
  • इसके साथ ही, उसका ऑनलाइन स्टेटस या 'लास्त सीन' भी आपको बिल्कुल नजर नहीं आएगा। 
  • हालांकि, प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने पर भी ऐसा होता है, इसलिए अन्य तरीकों को भी चेक करना जरूरी है।
WhatsApp Block Checker: How to Find Out If Someone Blocked You Without Sending a Message
WhatsApp Feature - फोटो : FREEPIK

वॉयस कॉल करने पर 'रिंगिंग' न होना

  • बिना कोई चैट या मैसेज भेजे ब्लॉक होने का पता लगाने का दूसरा सबसे अचूक तरीका है कॉल करना। 
  • जब आप उस व्यक्ति को व्हाट्सएप पर वॉयस या वीडियो कॉल करेंगे, तो कॉल कभी भी कनेक्ट नहीं होगी। 
  • आपकी स्क्रीन पर सिर्फ 'कॉलिंग' लिखा हुआ दिखाई देगा, लेकिन सामने वाले के फोन पर घंटी बजने यानी 'रिंगिंग' का स्टेटस कभी भी शो नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Block Checker: How to Find Out If Someone Blocked You Without Sending a Message
नया ग्रुप बनाने वाला सबसे खुफिया और पक्का फॉर्मूला - फोटो : FREEPIK

नया ग्रुप बनाने वाला सबसे खुफिया और पक्का फॉर्मूला

  • यह तीसरा तरीका 100% सटीक नतीजा देता है। इसके लिए व्हाट्सएप पर एक नया ग्रुप बनाएं और उसमें उस व्यक्ति को जोड़ने की कोशिश करें जिस पर आपको शक है। 
  • अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर रखा है, तो वह ग्रुप में शामिल नहीं हो पाएगा और आपकी स्क्रीन पर तुरंत एक एरर आ जाएगा कि 'यूजर को जोड़ने की अनुमति नहीं है'।
विज्ञापन
WhatsApp Block Checker: How to Find Out If Someone Blocked You Without Sending a Message
इन बुनियादी बातों का भी हमेशा रखें विशेष ध्यान - फोटो : FREEPIK
इन बातों को भी हमेशा ध्यान रखें
  • व्हाट्सएप के नियमों के मुताबिक, किसी को ब्लॉक या अनब्लॉक करना यूजर का निजी अधिकार है। 
  • कई बार कमजोर इंटरनेट कनेक्शन या सामने वाले द्वारा अपना व्हाट्सएप अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर देने की वजह से भी ये सभी संकेत दिखाई दे सकते हैं। 
  • इसलिए बिना सोचे-समझे किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले थोड़ा इंतजार करना और इन तरीकों से परखना ही समझदारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed