जब भी हम कहीं यात्रा करने का प्लान करते हैं, तो हम पहले उस जगह के बारे में काफी कुछ जानते हैं। इसके बाद हम बाकी तैयारी करते हैं। जैसे- शॉपिंग करना, जरूरी सामान लेना, पैकिंग करना और सबसे जरूरी काम कि टिकट बुक करना। वहीं, लोग जब प्लान यात्रा करने का बनाते हैं, तो काफी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे हर दिन एक बड़ी संख्या में देश के लगभग हर एक कोने में ट्रेनों का संचालन करता है। वहीं, ट्रेन में यात्रा करना लोग इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें काफी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन कई बार लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाकर लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप घर बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"628c73d8191d9a4f08640e0b","slug":"irctc-booking-process-how-to-book-train-tickets-on-irctc-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Booking Process: आईआरसीटीसी पर ऐसे करें मिनटों में ट्रेन टिकट बुक, मिल सकता है कंफर्म टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Booking Process: आईआरसीटीसी पर ऐसे करें मिनटों में ट्रेन टिकट बुक, मिल सकता है कंफर्म टिकट
Tue, 24 May 2022 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 May 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
- फोटो : Pixabay
कैसे होगा टिकट बुक?
- दरअसल, आप ट्रेन टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। आपको यहां पर अपना एक अकाउंट बनवाना पड़ता है, और फिर आप जब चाहें तब ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
- फोटो : istock
ट्रेन टिकट बुक करने का ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप टिकट घर की लंबी-लंबी लाइनों से बचकर घर बैठे ही ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर जाकर 'रजिस्टर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बाकी अन्य जानकारी भरनी है। इसके बाद एक आईडी चुनें और पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर लें।
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आप एप पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्जकर लॉगिन कर लें। फिर यात्रा की तारीख और कहां से ट्रेन लेनी है और कहां जाना है, ये दोनों स्टेशन चुनकर सर्च पर क्लिक कर दें।