सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: धार्मिक स्थलों पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो आईआरसीटीसी लाया है खास टूर पैकेज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 24 May 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Rajim The Prayag of Chhattisgarh know all details in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम तीर्थ यात्रा पर घुमाया जाएगा। अगर आप राजिम तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। ये टूर पैकेज काफी किफायती है। इसमें आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। इस टूर पैकेज के तहत आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर दूर स्थित राजिम शहर में घुमाया जाएगा। इस शहर में हर साल राजिम मेला लगता है। इसके अलावा यहां पर कई लोकप्रिय मंदिर भी हैं। यहां का राजिम लोचन मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके गर्भगृह में आपको भगवान विष्णु के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Tour Package Rajim The Prayag of Chhattisgarh know all details in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के तहत आपको राजिम से 15 किलोमीटर दूर स्थित चंपारण में भी घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर पोस्ट पर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Rajim The Prayag of Chhattisgarh know all details in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करने पर आपको ज्यादा पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसमें आपको मात्र 1455 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इस पैकेज की शुरुआत रायपुर एयरपोर्ट या रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।

IRCTC Tour Package Rajim The Prayag of Chhattisgarh know all details in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

कैब द्वारा यात्रियों को एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से राजिम लोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव मंदिर और चंपारण के दर्शन कराया जाएगा। इन जगहों का दर्शन कराने के बाद आपको वापस एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Rajim The Prayag of Chhattisgarh know all details in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

ऐसे में अगर आप राजिम शहर में स्थित इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये एक खास मौका है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आईआरसीटीसी कई खास टूर पैकेज लेकर आ रहा है। अगर आप इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी को जानना चाहते हैं, तो आप इस लिंक https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBSH03 पर विजिट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed