irctc tour package kamakhya 2026: मां कामाख्या भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में भक्त यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे। मां कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए गुवाहाटी से शुरू होने वाला आईआरसीटीसी का दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
मात्र 7000 रुपये में कर आएं मां कामाख्या के दर्शन, IRCTC के इस नए पैकेज में रहना खाना सबका होगा इंतजाम
irctc kamakhya tour package: अगर आप धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआारसीटीसी आपको मां कामाख्या देवी के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है।
इस पैकेज में कम बजट में सुव्यवस्थित सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। प्रतिदिन संचालित होने वाला यह टूर गुवाहाटी से शुरू होकर कामाख्या तक जाता है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को कैब या बस के माध्यम से सुरक्षित परिवहन, होटल में ठहरने की सुविधा और तय भोजन प्रदान किया जाता है।
PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
इसके साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी टूर पैकेज में शामिल है। हालांकि, मां कामाख्या मंदिर में विशेष दर्शन (स्पेशल दर्शन) की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को पहले से योजना बनानी होगी। विशेष दर्शन टिकट यात्रा की तिथि से कम से कम 15 दिन पहले ऑनलाइन बुक कराना जरूरी है।
Padma Awards: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है, किसे और क्यों मिलते हैं ये सम्मान?
मां कामाख्या देवी का मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह तांत्रिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी लोकप्रिय है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु यहां शक्ति उपासना के लिए पहुंचते हैं। मां कामाख्य देवी मंदिर की वजह से स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलती है।
PM Vishwakarma Yojana: सरकार किन लोगों को देती है इस स्कीम का लाभ और किन्हें नहीं? यहां जानें
इस टूर पैकेज का किराया भी काफी किफायती है। पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 12,950 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये किराया देना है।
Donald Trump Greenland Controversy: क्या एक देश दूसरे देश को खरीद सकता है, जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय कानून