PM Kisan Yojana Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सालाना 3 बराबर किस्तों में दी जाती है। देशभर के किसानों को अब इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। देशभर में कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी की जा सकती है? हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके बावजूद पिछले ट्रेंड और सरकारी संकेतों के आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में ही कभी भी जारी हो सकती है।
{"_id":"6976f1847d4da3346c073a8a","slug":"pm-kisan-yojana-22nd-installment-date-update-check-22vi-kist-kab-aayegi-2026-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 26 Jan 2026 10:23 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 22vi Kist Kab Aayegi: देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस योजना की 22वीं किस्त को जारी कर सकती है? इसको लेकर अपडेट क्या है?
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date
- फोटो : AdobeStock
क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
- अभी तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी के पहले हफ्ते में ही आएगी।
- आधिकारिक एलान का इंतजार अभी भी किया जा रहा है।
- किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल सरकारी अपडेट पर ध्यान दें।
- किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले सरकार आधिकारिक तारीख का एलान कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किन कार्यों को कराना है जरूरी?
- पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए पात्र किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य हैं।
- इसमें सबसे अहम शर्त है ई-केवाईसी का पूरा कराना। वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है।
- इसके अलावा यह भी जरूरी है कि किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date
- फोटो : AdobeStock
- सरकार पहले ही कह चुकी है कि अधूरी प्रक्रिया के कारण लाभार्थियों को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
- किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
- स्टेटस चेक करने से यह पता चल जाएगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Date
- फोटो : AdobeStock
- अगर इस सूची में किसानों का नाम है तो उन्हें अगली किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी में ही किस्त जारी हो सकती है।
- हालांकि, पहले हफ्ते में किस्त आएगी या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
- ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंकिंग जल्द से जल्द करा लें।