सब्सक्राइब करें

Refrigerator Stabilizer: क्या फ्रिज के ऊपर स्टबलाइजर रखना सुरक्षित? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं सही तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 18 Apr 2026 06:27 PM IST
सार

Safe Placement For Refrigerator Stabilizer: ज्यादातर घरों में लोग फ्रिज के ऊपर ही स्टेबलाइजर रख देते हैं। बता दें कि एक छोटी सी चूक आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Is it Safe to Keep a Stabilizer on Top of Your Refrigerator? Hidden Risks and Best Installation Tips
क्या फ्रिज के ऊपर स्टेबलाइजर रखना चाहिए? - फोटो : AI

Stabilizer on Top of Fridge Risks: अक्सर कुछ लोग जगह बचाने के चक्कर में वोल्टेज स्टेबलाइजर को सीधे फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी सुविधा आपके कीमती उपकरण को नुकसान पहुंचा सकती है। देखा जाए तो स्टेबलाइजर वोल्टेज को नियंत्रित करते समय गर्मी पैदा करता है और फ्रिज का ऊपरी हिस्सा को भी गर्म करता है। 



जब ये दोनों एक साथ होते हैं, तो उचित वेंटिलेशन न मिलने के कारण ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्टेबलाइजर से निकलने वाला चुंबकीय क्षेत्र और वाइब्रेशन (कंपन) फ्रिज के कंप्रेसर को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि फ्रिज को रखने का सही तरीका क्या है और क्या सावधानी बरतना चाहिए।

Trending Videos
Is it Safe to Keep a Stabilizer on Top of Your Refrigerator? Hidden Risks and Best Installation Tips
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज के ऊपर स्टेबलाइजर रखने के नुकसान

  • दोनों उपकरणों से निकलने वाली गर्मी एक जगह जमा हो जाती है, जिससे स्टेबलाइजर के जलने का खतरा रहता है।
  • कंप्रेसर चलते समय फ्रिज में हल्का कंपन होता है, जिससे स्टेबलाइजर धीरे-धीरे खिसक कर गिर सकता है।
  • अगर फ्रिज पर पानी गिरता है या नमी आती है, तो स्टेबलाइजर में करंट उतरने का डर रहता है।
  • भारी स्टेबलाइजर के वजन से फ्रिज की छत पर डेंट पड़ सकता है या पेंट खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is it Safe to Keep a Stabilizer on Top of Your Refrigerator? Hidden Risks and Best Installation Tips
Fridge - फोटो : AdobeStock

स्टेबलाइजर लगाने का सही तरीका

  • सबसे सुरक्षित तरीका है कि स्टेबलाइजर को फ्रिज के पास दीवार पर एक स्टैंड या रैक पर लगाएं।
  • अगर दीवार पर जगह नहीं है, तो फ्रिज के पास किसी लकड़ी के स्टूल या टेबल पर इसे रखें।
  • स्टेबलाइजर को ऐसी जगह रखें जहां चारों तरफ से हवा आती-जाती रहे ताकि वह ठंडा रह सके।
Is it Safe to Keep a Stabilizer on Top of Your Refrigerator? Hidden Risks and Best Installation Tips
stabilizer स्टेबलाइजर - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • आजकल कई नए फ्रिज 'स्टेबलाइजर-फ्री' आते हैं, इसलिए चेक करें कि क्या आपको वाकई अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत है या नहीं।
  • सुनिश्चित करें कि स्टेबलाइजर की तारें फ्रिज के पीछे गर्म हिस्से को न छू रही हों।
  • स्टेबलाइजर के ऊपर कपड़ा न ढकें, क्योंकि इससे उसकी वेंटिलेशन जाली बंद हो जाती है और वह गर्म हो सकता है।
विज्ञापन
Is it Safe to Keep a Stabilizer on Top of Your Refrigerator? Hidden Risks and Best Installation Tips
Fridge - फोटो : AdobeStock
सावधानी में ही समझदारी है 
  • सही जगह रखने से स्टेबलाइजर और फ्रिज दोनों की कार्यक्षमता और उम्र बढ़ जाती है।
  • साल में एक बार घर की वायरिंग और स्टेबलाइजर की जांच किसी इलेक्ट्रिशियन से जरूर कराएं।
  • एडवांस डिजिटल स्टेबलाइजर का चुनाव करें जो वोल्टेज कट-ऑफ की सटीक जानकारी देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed