सब्सक्राइब करें

Know Your Rights: क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? यहां जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Apr 2026 05:48 PM IST
सार

Unpaid Internship Laws India : देखा जाए तो लगभग सभी प्रोफेशनल्स को अपने करियर की मजबूत नींव रखने के लिए इंटर्नशिप के दौर से गुजरना पड़ता है। इसी बीच में बहुत से लोगों को  'अनपेड इंटर्नशिप' भी करना पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि इंटर्नशिप को लेकर मौजूदा नियम क्या हैं।

विज्ञापन
Is Unpaid Internship Legal in India Know Your Rights and Labour Code Guidelines for Interns and Students
क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? - फोटो : Adobe Stock

Intern Rights In Workplace: आज के दौर में डिग्री पूरी करने के बाद या पढ़ाई के दौरान अनुभव हासिल करने के लिए 'इंटर्नशिप' करना बेहद जरूरी हो गया है। मगर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या कंपनियां आपसे बिना कोई पैसा दिए काम करा सकती हैं? भारत में इंटर्नशिप को लेकर नियम काफी हद तक इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप किसी शैक्षणिक संस्थान के जरिए आए हैं या सीधे कंपनी से जुड़े हैं। 



लेबर कोड नियमों के अनुसार, इंटर्न के अधिकारों और उनके शोषण को रोकने के लिए कई स्पष्ट नियम हैं। अक्सर कंपनियां 'अनुभव देने' के नाम पर युवाओं से घंटों काम कराती हैं, लेकिन उन्हें एक रुपया भी नहीं देतीं। ऐसे में यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि किन परिस्थितियों में 'अनपेड इंटर्नशिप' कानूनी है और कब यह श्रम कानूनों का उल्लंघन मानी जाती है, आइए समझते हैं।

Trending Videos
Is Unpaid Internship Legal in India Know Your Rights and Labour Code Guidelines for Interns and Students
क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? - फोटो : Adobe Stock

कब पैसा मिलना अनिवार्य है?

  • अगर इंटर्न से किसी नियमित कर्मचारी की तरह ही काम लिया जा रहा है, जिससे कंपनी को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है, तो उसे न्यूनतम मानदेय देना होगा।
  • अगर इंटर्नशिप 3 महीने से अधिक लंबी है, तो इसे 'अप्रेंटिसशिप' की श्रेणी में मानकर वजीफा देना अनिवार्य हो जाता है।
  • सरकारी संस्थानों या उनके द्वारा वित्तपोषित कार्यक्रमों में इंटर्न को निश्चित स्टाइपेंड देना नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Unpaid Internship Legal in India Know Your Rights and Labour Code Guidelines for Interns and Students
क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? - फोटो : Adobe Stock

फ्री इंटर्नशिप कब सही मानी जाती है?

  • कुछ विशेष मामलों में बिना पैसे के इंटर्नशिप की अनुमति होती है, जैसे- इंटर्नशिप आपके कॉलेज सिलेबस का हिस्सा है और आपको इसके बदले 'क्रेडिट' या 'मार्कशीट' में अंक मिल रहे हैं।
  • जहां इंटर्न सिर्फ काम देख रहा है और सीख रहा है, लेकिन वह कंपनी के किसी भी कमर्शियल प्रोजेक्ट में हाथ नहीं बंटा रहा।
  • गैर-लाभकारी संस्थाओं में स्वेच्छा से सीखने के लिए की गई इंटर्नशिप आमतौर पर अवैतनिक हो सकती है।
Is Unpaid Internship Legal in India Know Your Rights and Labour Code Guidelines for Interns and Students
क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? - फोटो : freepik

इंटर्न के अन्य कानूनी अधिकार

  • इंटर्नशिप पूरी होने पर कंपनी को अनुभव प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है, चाहे वह अनपेड ही क्यों न हो।
  • इंटर्न पर भी 'पॉश' (POSH) एक्ट लागू होता है, यानी उन्हें सुरक्षित कामकाजी माहौल मिलना उनका कानूनी अधिकार है।
  • एक इंटर्न से एक दिन में 8-9 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकता, और उन्हें साप्ताहिक अवकाश मिलना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Is Unpaid Internship Legal in India Know Your Rights and Labour Code Guidelines for Interns and Students
क्या फ्री में इंटर्नशिप कराना कानूनी रूप से सही है? - फोटो : Freepik
जागरूक बनें और शोषण से बचें
  • काम शुरू करने से पहले लिखित में लें कि काम के बदले क्या मिलेगा (पैसे या सिर्फ सर्टिफिकेट)।
  • अगर कोई कंपनी आपका शोषण करती है, तो आप 'श्रम सुविधा पोर्टल' या छात्र लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं।
  • हमेशा उन इंटर्नशिप को प्राथमिकता दें जो आपके कौशल को बढ़ाएं और भविष्य में अच्छी नौकरी के रास्ते आसान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed