Is Whatsapp Police Summon Valid: डिजिटल दौर में जहां सरकारी सेवाएं भी अब धीरे-धीरे ऑनलाइन की तरफ शिफ्ट हो रही हैं, वहीं साइबर अपराधी भी इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। आजकल कई लोगों को व्हाट्सएप पर पुलिस समन या गिरफ्तारी वारंट मिल रहे हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल है। आमतौर पर कोई भी अदालत या थाना आपको सीधे व्हाट्सएप पर समन नहीं भेजता है।
{"_id":"6a082b1c30f03b1ae40ccc0c","slug":"is-whatsapp-police-summon-legally-valid-cyber-fraud-alert-and-new-safety-guidelines-2026-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Police Summon: क्या व्हाट्सएप पर आया पुलिस का समन कानूनी रूप से वैध है? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Police Summon: क्या व्हाट्सएप पर आया पुलिस का समन कानूनी रूप से वैध है? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 16 May 2026 02:00 PM IST
सार
Fake Arrest Warrant Fraud: आज व्हाट्सएप हमारे समाज के बहुत से लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में बहुत से जालसाज इस एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि क्या व्हाट्सएप पर आया समन वैध होता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आया समन वैध होता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समन भेजने के असली कानूनी नियम
- फोटो : ANI
समन भेजने के असली कानूनी नियम
- कुछ मामलों में बॉम्बे हाईकोर्ट जैसे न्यायालयों ने डिजिटल माध्यम से नोटिस भेजने की अनुमति दी है, लेकिन यह आम प्रक्रिया नहीं है।
- पुलिस को कोई भी नोटिस देने से पहले उसे सरकारी रजिस्टर में दर्ज करना होता है, व्हाट्सएप चैट का कोई सीधा कानूनी आधार नहीं है।
- सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए समन या नोटिस (जैसे CrPC 41A या BNSS नियम) व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा ही भेजे जाने चाहिए।
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
व्हाट्सएप समन फ्रॉड को कैसे पहचानें?
- अगर समन भेजने वाला व्यक्ति मामले को रफा-दफा करने के लिए ऑनलाइन पैसे या रिश्वत मांगता है, तो वह शत-प्रतिशत जालसाज है।
- जालसाज आपको तुरंत गिरफ्तार करने या जेल भेजने की धमकी देकर डर का माहौल बनाते हैं ताकि आप सोच न सकें।
- इन नकली नोटिसों पर अक्सर दिल्ली पुलिस, सीबीआई या राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के पुराने और धुंधले लोगो लगे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी समन आने पर तुरंत करें ये काम
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी समन आने पर तुरंत करें ये काम
- व्हाट्सएप पर आए किसी भी संदिग्ध पीडीएफ (PDF) या वारंट को देखकर डरे नहीं और न ही सामने वाले को कोई निजी जानकारी दें।
- ऐसे संदिग्ध नंबरों को तुरंत व्हाट्सएप पर रिपोर्ट और ब्लॉक करें तथा अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
- अगर नोटिस पर किसी स्थानीय थाने का नाम लिखा है, तो वहां जाकर खुद इसकी सत्यता की पुष्टी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
- फोटो : Adobe Stock
बचाव के उपाय
- डिजिटल धोखाधड़ी के शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- कानून की सही जानकारी ही आपको ऐसे डिजिटल अपराधियों के चंगुल में फंसने से बचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
- आप गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर भी इस फ्रॉड की लिखित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।