सब्सक्राइब करें

Old Tyre's: क्या आप जानते हैं गाड़ियों के बेकार टायरों का क्या होता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 07 Jan 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
know what happens to the waste tires of vehicles Know the rules related to this
गाड़ियों के टायर से जुड़े नियम - फोटो : i stock

आजकल अधिकतर घरों में एक वाहन जरूर होता है। अगर आपके घर में भी कोई वाहन है तो आपको ये पता होगा कि एक वक्त के बाद वाहन के टायर खराब होने लगते हैं। इस कारण उसे बदलवा दिया जाता है और पुराने टायर हटा दिए जाते हैं। क्या कभी आपने ये सोचा है कि उन पुराने टायरों का आखिर क्या किया जाता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है पर आपको इसका जवाब नहीं पता, तो आज आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।  दरअसल, इन पुराने टायरों को लेकर सरकार की एक पॉलिसी होती है। इसमें सरकार ने हाल ही में कुछ बदलाव किए हैं।



आइए इसके बारे में और भी विस्तार से जानते हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी मामले के लिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, हर साल देशभर में लगभग 2,75,000 टायरों को बेकार छोड़ दिया जाता है, वहीं इसके निपटारे के लिए कोई व्यापक योजना नहीं है। 

Trending Videos
know what happens to the waste tires of vehicles Know the rules related to this
गाड़ियों के टायर से जुड़े नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
  • भारत में लगभग 30 लाख बेकार टायर हर साल रीसाइक्लिंग के लिए आयात किए जाते हैं। 19 सितंबर, 2019 को एनजीटी ने एंड-ऑफ-लाइफ टायर्स/वेस्ट टायर्स यानी ईएलटी के उचित प्रबंधन से संबंधित एक मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी  को विस्तृत कचरा प्रबंधन करने और बेकार टायरों व उनके पुनर्चक्रण की योजना पेश करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know what happens to the waste tires of vehicles Know the rules related to this
गाड़ियों के टायर से जुड़े नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

टायरों की रीसाइक्लिंग 

  • अपशिष्ट टायरों को पुनर्नवीनीकरण रबर, क्रम्ब रबर, क्रम्ब रबर संशोधित बिटुमेन (सीआरएमबी), बरामद कार्बन ब्लैक, और पायरोलिसिस तेल / चार के रूप में पुनर्नवीनीकरण किया जाता है। 
know what happens to the waste tires of vehicles Know the rules related to this
गाड़ियों के टायर से जुड़े नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
  • 2019 रिपोर्ट्स के अनुसार, एनजीटी मामले में याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि भारत में पायरोलिसिस उद्योग निम्न गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन करता है जिन्हें पर्यावरणीय क्षति को रोकने के लिए प्रतिबंधित करने की आवश्यकता होती है और उद्योग अत्यधिक कैंसर पैदा करने वाले प्रदूषकों का उत्सर्जन करता है, जो हमारे श्वसन तंत्र के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed