सब्सक्राइब करें

Lakhpati Didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना? कैसे लें इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का लोन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 06:07 PM IST
सार

Lakhpati Didi Yojana: आज हम आपको सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में यह योजना काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इसका जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Loan Amount And Registration Process
लखपति दीदी योजना - फोटो : AI Generated

भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसका नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी करना है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को आसान ऋण सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। 

Lakhpati Didi Yojana Benefits, Loan Amount And Registration Process
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

लखपति दीदी योजना का लाभ मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही ले सकती हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। यह स्कीम भारत में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार इस स्कीम का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। 

Trending Videos
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Loan Amount And Registration Process
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी मान्यता प्राप्त स्वयं सहायता से जुड़ना जरूरी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को व्यवसाय विस्तार या नया उद्यम शुरू करने के लिए लोन भी उपलब्ध कराया जाता है। 

RailOne या IRCTC, जानिए किससे तत्काल ट्रेन टिकट बुक होती है फास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Loan Amount And Registration Process
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

लोन प्राप्त करने के लिए महिला का किसी मान्यता प्राप्त स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना आवश्यक है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, समूह सदस्यता संबंधी दस्तावेज और व्यवसाय योजना जैसे दस्तावेजों की मांग की जा सकती है। इच्छुक महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Loan Amount And Registration Process
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

आवेदन के बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोन जारी कर दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से बढ़ा सकते हैं बाइक की माइलेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed