Gas Cylinder Illegal Sale: भारत में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कालाबाजारी एक गंभीर कानूनी अपराध है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग अधिक मुनाफे के चक्कर में इसे ब्लैक में बेचने का जोखिम उठाते हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग या उसे निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचना दंडनीय है।
{"_id":"69ef32f2f3b3a69bbe0d1f64","slug":"lpg-black-marketing-laws-jail-and-heavy-fines-for-selling-gas-cylinders-illegally-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: ब्लैक में सिलिंडर बेचते हुए पकड़े जाने पर क्या होता है? जान लें कानूनी दांव-पेंच","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: ब्लैक में सिलिंडर बेचते हुए पकड़े जाने पर क्या होता है? जान लें कानूनी दांव-पेंच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:53 PM IST
सार
LPG Black Marketing Laws: इन दिनों देशभर में गैस की किल्लत की वजह से बहुत से लोग परेशान हैं। ऐसे में अक्सर कुछ लोग पैसे के लिए एलपीजी की कालाबाजारी करने लगते हैं। बता दें कि ऐसा करना गैर कानूनी तो है ही साथ ही पकड़े जानें पर जेल भी हो सकती है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबजारी
- फोटो : AI
Trending Videos
LPG घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबजारी
- फोटो : Adobe Stock
कालाबाजारी करने पर क्या हो सकती है सजा?
- आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दोषी पाए जाने पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
- पकड़े जाने पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है, जो अपराध की गंभीरता के आधार पर तय होता है।
- अगर कोई गैस एजेंसी इस खेल में शामिल पाई जाती है, तो विभाग तुरंत उसका वितरण लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबजारी के नियम
- फोटो : Adobe Stock
किन गतिविधियों को माना जाता है अवैध?
- सरकारी रेट से एक रुपया भी ज्यादा मांगना कालाबाजारी की श्रेणी में आता है।
- घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर या व्यावसायिक सिलेंडरों में गैस भरना पूरी तरह गैरकानूनी है।
- बिना वैध दस्तावेजों के या ब्लैक मार्केट में खुलेआम सिलेंडर बेचना कानून का उल्लंघन है।
- घर के लाल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबों या गाड़ियों में करना सख्त मना है।
LPG घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबजारी के नियम
- फोटो : Adobe Stock
कैसे और कहां करें शिकायत?
- आप अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1800-233-3555 पर कॉल कर सकते हैं, जो एलपीजी की आधिकारिक हेल्पलाइन है।
- पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट या 'Mypgp.in' पर जाकर आप अपनी शिकायत और सबूत अपलोड कर सकते हैं।
- आप अपने जिले के जिला पूर्ति अधिकारी या स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी लिखित शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
LPG Gas
- फोटो : Adobe Stock
आम जनता के लिए जरूरी सावधानी
- सिलेंडर लेते समय डिलीवरी मैन से कंप्यूटराइज्ड रसीद जरूर मांगें और उस पर लिखी कीमत ही अदा करें।
- सिलेंडर लेते समय उसकी सील और वजन की जांच अवश्य करें ताकि चोरी से बचा जा सके।
- कभी भी अवैध रूप से सिलेंडर न खरीदें, क्योंकि हादसे की स्थिति में आपको कोई बीमा लाभ या कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी।

कमेंट
कमेंट X