Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
LPG Gas Cylinder Booking Rule: What to Do If Not Delivered and Delivery Time Limit All You Need to Know
{"_id":"69bd225d7345288eae0b03f4","slug":"lpg-gas-cylinder-booking-rule-what-to-do-if-not-delivered-and-delivery-time-limit-all-you-need-to-know-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:03 PM IST
सार
Gas Cylinder Book Karen Par Na Mile To Kya Karein: अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है और आपको गैस सिलिंडर नहीं मिला है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कितने दिन में गैस सिलिंडर मिल जाना चाहिए। साथ ही अगर आपको बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलता है, तो आप ऐसे में क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है?
- फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Booking Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी की खबरों ने पिछले दिनों काफी तूल पकड़ा। लोगों का कहना था कि उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। हालांकि, सरकार की तरफ से ये साफ किया गया कि देश में एजपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।
ऐसे में अगर आपको गैस सिलिंडर की जरूरत है, तो आप भी नए नियम के तहत 1 सिलिंडर बुक करने के बाद अब दूसरा सिलिंडर 25 दिन के बाद बुक करवा सकते हैं। पहले ये टाइम पीरियड 21 दिन का था। वहीं, अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करते हैं और आपको तय समय पर ये सिलिंडर नहीं मिलता है तो आपको क्या करना चाहिए? शायद आप इस बारे में न जानते हों, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग करने के कितने दिन में मिलना चाहिए सिलिंडर?
आपने अगर सिलिंडर बुक किया है तो इसकी डिलीवरी के लिए नियम तय है
नियमों के मुताबिक, आपको 2 से 3 दिनों के भीतर एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी होना अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है?
- फोटो : Adobe stock
तय समय पर डिलीवरी न हो, तो क्या करें?
अगर आपको तय समय पर एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, तो आप अपनी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं
आप अपनी गैस एजेंसी के नंबर पर कॉल कर सकते हैं या खुद भी जा सकते हैं
अगर आपकी बात आपकी गैस एजेंसी नहीं सुन रही है, तो आप अपनी गैस कंपनी को भी शिकायत कर सकते हैं
4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कंपनी के इन नंबर्स पर कर सकते हैं शिकायत
इंडेन गैस वाले इस टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं
एचपी गैस वाले इस टोल फ्री नंबर पर 1800-2333-555 कॉल कर शिकायत कर सकते हैं
अगर आपके पास भारत गैस का एलपीजी सिलिंडर है, तो आप इस टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है?
- फोटो : ANI
इन बातों का ध्यान रखें:-
नई एलपीजी गैस बुकिंग अब 21 नहीं 25 दिन में ही की जा सकती है
आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं
गैस सिलिंडर लेते समय सिलिंडर का वजन जरूर करवाएं और लीकेज चेक करना न भूलें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।