सब्सक्राइब करें

IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज: सिर्फ 6,990 खर्च करके कर सकेंगे पूरी यात्रा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Feb 2026 01:11 PM IST
सार

Mata Vaishno Devi Yatra IRCTC Tour Packages: अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मां वैष्णों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए एक कम बजट वाला टूर पैकेज। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
mata vaishno devi yatra IRCTC tour packages from delhi full budget plan
IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला

Mata Vaishno Devi Yatra IRCTC Tour Packages Full Details See Here: अगर आप परिवार के साथ एक आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक खास माता मां वैष्णो देवी टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज खास तौर पर उन भक्तों के लिए बनाया गया है, जो मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं और यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं।



इस पैकेज के तहत आपको ट्रेन यात्रा, होटल में ठहराव, भोजन और मार्ग पर दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने का पूरा इंतजाम किया गया है। माता वैष्णो देवी का मंदिर भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र स्थान है, और इस यात्रा के दौरान आप न केवल मां के दर्शन करेंगे बल्कि जम्मू और कटरा के आसपास के धार्मिक और प्राकृतिक स्थल भी देख पाएंगे।

ये पैकेज उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है, जो पहली बार इस यात्रा पर जा रहे हैं और चाहते हैं कि हर चीज व्यवस्थित और सरल तरीके से हो। यहां इस लेख में आपको हर डिटेल दी जा रही है।

Trending Videos
mata vaishno devi yatra IRCTC tour packages from delhi full budget plan
IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

ये है पैकेज की डिटेल
 
  • ट्रिप का नाम है माता वैष्णो देवी टूर पैकेज, जिसमें आपको माता के दर्शन के लिए लेकर जाया जाएगा।
  • यात्रा ट्रेन 12425 राजधानी एक्सप्रेस द्वारा की जाएगी।
  • रविवार से गुरुवार तक हर दिन ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • इसमें 3AC और 2AC क्लास का विकल्प उपलब्ध है।
  • पैकेज में भोजन योजना और एक नाश्ता शामिल है। 
  • यात्रियों के लिए ताज विवांता या इसी तरह के होटल में कमरे भी पहले से बुक किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mata vaishno devi yatra IRCTC tour packages from delhi full budget plan
IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
पैकेज टैरिफ कितना है ?

3AC (कम्फर्ट क्लास): 
  • सिंगल ऑक्युपेंसी Rs. 10,770/-
  •  डबल ऑक्युपेंसी Rs. 8,100/-
  • ट्रिपल ऑक्युपेंसी Rs. 6,990/-
  • बच्चे (5-11 साल) के लिए बिस्तर सहित Rs. 6,320/ और बिना बिस्तर Rs. 5,255/-

2AC (सुपीरियर क्लास): 
  • सिंगल ऑक्युपेंसी Rs. 11,995/-
  • डबल ऑक्युपेंसी Rs. 9,330/-
  • ट्रिपल ऑक्युपेंसी Rs. 8,220/-
  • बच्चे (5-11 साल) बिस्तर सहित Rs. 7,550/- और बिना बिस्तर Rs. 6,485/-

 
mata vaishno devi yatra IRCTC tour packages from delhi full budget plan
IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
यात्रा मार्ग और दिनचर्या:
 
  • Day 01: नई दिल्ली से ट्रेन द्वारा प्रस्थान।
  • Day 02: जम्मू रेलवे स्टेशन पर आगमन, कटरा पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन और नाश्ते के बाद माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन। देर शाम होटल वापसी, डिनर और होटल में रात्रि निवास।
  • Day 03: सुबह नाश्ता, फ्री समय, दोपहर में चेक-आउट। जम्मू के दर्शनीय स्थलों की सैर। शाम को ट्रेन द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान।
  • Day 04: नई दिल्ली आगमन और यात्रा समाप्त।
विज्ञापन
mata vaishno devi yatra IRCTC tour packages from delhi full budget plan
IRCTC का खास माता वैष्णो देवी टूर पैकेज - फोटो : Adobe stock

पैकेज में क्या शामिल है और क्या नहीं ?

पैकेज में आरामदायक AC ट्रेन यात्रा, 1 रात होटल में स्टे, शेयरिंग वाहन से आगमन/प्रस्थान, मार्ग में दर्शनीय स्थल, और GST शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पैकेज में अतिरिक्त भोजन, बीमा, व्यक्तिगत खर्च और किसी भी जगह का प्रवेश शुल्क शामिल नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed