सब्सक्राइब करें

Atal Pension: क्या आप जुड़ सकते हैं अटल पेंशन योजना से? हर महीने चाहिए 5000 रुपये, तो तुरंत चेक करें पात्रता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:48 PM IST
सार

Atal Pension Scheme Ke Liye Kaun Eligible Hai: अटल पेंशन योजना के जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं?

विज्ञापन
are you eligible for Atal Pension yojana or not check here
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने भविष्य को लेकर चिंता न करता हो? लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत करते हैं ताकि, उन्हें आगे चलकर आर्थिक दिक्कतें न हों। इसके लिए कोई बैंक में पैसा रखता है तो कोई किसी स्कीम में निवेश करता है आदि।



पर जिन लोगों के पास अधिक पैसे नहीं हैं वो आखिर कैसे बचत करें? इसका जवाब हो सकता है अटल पेंशन योजना में छोटा-छोटा निवेश करके। आप इस योजना में हर महीने बेहद छोटा सा निवेश करके अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही जानेंगे कि क्या इस योजना से आप जुड़ सकते हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता से लेकर बाकी चीजें जान सकते हैं...

Trending Videos
are you eligible for Atal Pension yojana or not check here
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कितना करना होता है निवेश?

  • इस योजना में आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है
  • जैसे, 18 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • इसी तरह 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति का हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये है
  • इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
are you eligible for Atal Pension yojana or not check here
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

स्टेप 1

  • इस योजना से जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • फिर आपकी पहले तो केवाईसी की जाती है
  • इसके बाद आपको पेंशन प्लान और हर महीने आने वाले प्रीमियम के बारे में जानकारी दी जाती है
are you eligible for Atal Pension yojana or not check here
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस योजना में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के पेंशन प्लान हैं
  • फिर आपके बैंक खाते को इस योजना से लिंक किया जाता है
  • अब आप योजना से जुड़ जाते हैं और हर महीने आपके बैंक अकाउंट से ही प्रीमियम कट जाता है
विज्ञापन
are you eligible for Atal Pension yojana or not check here
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से?

  • आप अगर भारत के नागरिक हैं, आपकी उम्र अगर 18-40 साल के बीच है
  • आप अगर करदाता नहीं हैं यानी टैक्स भरने की श्रेणी में नहीं आते हैं
  • आपके पास अगर बैंक खाता है, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed