Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Medical Emergency in Train How to Contact Doctor and Get Help Indian Railway Emergency Number
{"_id":"6940e0d64f82da04c508bd12","slug":"medical-emergency-in-train-how-to-contact-doctor-and-get-help-indian-railway-emergency-number-2025-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Medical Emergency in Train: ट्रेन में अचानक तबीयत खराब? जानें कैसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Medical Emergency in Train: ट्रेन में अचानक तबीयत खराब? जानें कैसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:04 AM IST
सार
How to Contact Doctor In Train: अगर ट्रेन में आपकी या आपके किसी साथी यात्री की तबीयत बिगड़ रही है तो परेशान न हों, आपको अपनी सीट पर ही डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ आप कैसे पा सकते हैं, हम आपको उसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How to Contact Doctor In Train: लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाना किसी के लिए भी चिंता का कारण बन सकता है। खासतौर पर जब ट्रेन किसी दूर-दराज इलाके से गुजर रही हो, तब घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की है, जिससे आपात स्थिति में यात्री को उसकी सीट पर ही मेडिकल सहायता मिल सके।
तो अगर ट्रेन में आपकी या आपके किसी साथी यात्री की तबीयत बिगड़ती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे की ऑन-बोर्ड मेडिकल असिस्टेंस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को तुरंत सूचित किया जा सकता है।
कई मामलों में अगले स्टेशन पर डॉक्टर, एंबुलेंस या मेडिकल टीम ट्रेन में उपलब्ध करा दी जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि ट्रेन में यात्रा करते समय इस सुविधा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और किन तरीकों से तुरंत मदद पाई जा सकती है।
2 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा कैसे पाएं
ट्रेन यात्रा के दौरान अगर अचानक आपकी या किसी सहयात्री की तबीयत बिगड़ जाती है, तो भारतीय रेलवे की 139 हेल्पलाइन सेवा आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। ये एक टोल-फ्री और 24×7 उपलब्ध नंबर है, जिसके जरिए आप मेडिकल इमरजेंसी सहित कई तरह की सहायता तुरंत पा सकते हैं।
3 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : Adobe stock
कॉल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से 139 नंबर डायल करें। कॉल लगते ही आपको IVR (ऑटोमैटिक वॉयस रिस्पॉन्स) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यहां आप अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : अमर उजाला
कॉल पर आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती है, जैसे आपका पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर, कोच और सीट नंबर तथा मरीज की स्थिति। ये जानकारी जितनी स्पष्ट और सही होगी, उतनी जल्दी सहायता मिल पाएगी। इसलिए इस दौरान अपनी सभी जानकारी सही और स्पष्ट तरह से बताएं।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : amar ujala
कैसे काम करती है ये हेल्पलाइन
जैसे ही आप मेडिकल इमरजेंसी की सूचना देते हैं, ये जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इसके बाद संबंधित जोन और डिवीजन के अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है। रेलवे प्रशासन तुरंत ये तय करता है कि ट्रेन किस नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी और वहां किस तरह की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।