सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Password Tips: अपने ईमेल का पासवर्ड कितनी बार बदलना चाहिए? जान लें क्या कहता है नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 26 Apr 2026 12:47 PM IST
सार

Cyber Security Rules: अक्सर कुछ लोग एक ही पासवर्ड को कई साल तक इस्तेमाल करते हैं, अगर आप भी उनमें से एक है तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Password Security Guide: How Often Should You Change Your Email Password know in hindi
ई-मेल का पासवर्ड कब बदलें? - फोटो : AI

Email Password Tips: अक्सर लोग अपने मेल का पासवर्ड एक बार सेट करने के बाद उसे भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें जितनी बार भी किसी नए फोन या कंप्यूटर पर लॉग इन करना होता है, वे 'फॉरगॉट पासवर्ड' के विकल्प पर क्लिक करके नया पासवर्ड बनाने को मजबूर होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक ही पासवर्ड को कई साल तक इस्तेमाल करते हैं।



विशेषज्ञों का मानना है कि यह दोनों ही आदत अपके ई-मेल के सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। नियम के अनुसार एक तय रणनीति के तहत हर कुछ समय बाद पासवर्ड बदला जाना चाहिए ताकि आपका निजी डेटा और बैंक खाते सुरक्षित रह सकें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Password Security Guide: How Often Should You Change Your Email Password know in hindi
ई-मेल का पासवर्ड बदलें - फोटो : अमर उजाला

पासवर्ड कब बदलना जरूरी है?

  • सुरक्षा की दृष्टि से हर 3 से 6 महीने में अपना पासवर्ड बदलना एक अच्छी आदत मानी जाती है।
  • अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट किसी और ने खोला है, तो तुरंत पासवर्ड बदलें।
  • अगर किसी बड़ी कंपनी का डेटा लीक होने की खबर आए, तो सुरक्षा के लिए अपना पासवर्ड अपडेट कर दें।
  • कैफे या रेलवे स्टेशन के असुरक्षित वाई-फाई पर लॉगिन करने के बाद पासवर्ड बदलना समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Password Security Guide: How Often Should You Change Your Email Password know in hindi
ई-मेल का पासवर्ड बदलें - फोटो : FREEPIK

मजबूत पासवर्ड बनाने के सरल तरीके

  • पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षर (A/a), अंक (123) और विशेष चिन्हों (@, #, $) का उपयोग करें।
  • आपका पासवर्ड कम से कम 12 अक्षरों का होना चाहिए ताकि उसे गेस करना मुश्किल हो।
  • अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर कभी भी पासवर्ड में न रखें।
  • बैंक, सोशल मीडिया और ईमेल, तीनों के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
Password Security Guide: How Often Should You Change Your Email Password know in hindi
ई-मेल का पासवर्ड बदलें - फोटो : AI

पासवर्ड याद रखने और सुरक्षा के टिप्स

  • बार-बार पासवर्ड भूलने की समस्या से बचने के लिए एक भरोसेमंद 'पासवर्ड मैनेजर' ऐप का इस्तेमाल करें।
  • अपने ईमेल में टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें, ताकि पासवर्ड के बाद मोबाइल पर ओटीपी भी आए।
  • गूगल सेटिंग्स में जाकर अलर्ट चालू करें ताकि नए लॉगिन की सूचना तुरंत मिल सके।
  • सार्वजनिक कंप्यूटर या किसी दूसरे के फोन में कभी भी अपना पासवर्ड 'Save' न करें।
विज्ञापन
Password Security Guide: How Often Should You Change Your Email Password know in hindi
ई-मेल का पासवर्ड बदलें - फोटो : Adobe Stock
इन आम गलतियों को करने से बचें
  • '123456', 'Abcd' या अपना ही नाम पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल करने की गलती न करें, क्योंकि इसे गेस करना बहुत आसान होता है।
  • अपना पासवर्ड किसी को भी न बताएं, चाहे वह फोन पर कोई बैंक अधिकारी बनकर ही क्यों न पूछे।
  • नया पासवर्ड सेट करते समय पुराने पासवर्ड से मिलता-जुलता नाम या नंबर न रखें।
  • पासवर्ड को किसी डायरी या दीवार पर खुले में न लिखें, यह जोखिम भरा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed