सब्सक्राइब करें

PM-Kisan: क्या आपके खाते में भी गलती से आ रहे हैं हर साल 6000 रुपये? तुरंत करें ये काम वरना पेनल्टी लगना तय

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 26 Apr 2026 09:32 AM IST
सार

PM Kisan Penalty Rules: पीएम किसान योजना में अक्सर ही फर्जीवाड़े की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपके बैंक खाते में भी पीएम किसान के पैसे गलती से आ रहे हैं तो आपको उसे रिफंड कर देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
PM-Kisan Alert: Receiving ₹6,000 Without Eligibility? Return it Now to Avoid Legal Action
पीएम किसान - फोटो : AI

Refund PM Kisan Money Online: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। हालांकि अक्सर ही ऐसे मामले सामने आते हैं जहां कई ऐसे लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जो इसके पात्र नहीं हैं, जैसे कि सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या पेंशनभोगी।



अगर आप भी अनजाने में या गलत जानकारी देकर हर साल 6000 रुपये की किस्तें ले रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। सरकार ने अब अपात्र लाभार्थियों से पैसे की वसूली करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समय रहते इसे वापस न करने पर आपको भारी पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Trending Videos
PM-Kisan Alert: Receiving ₹6,000 Without Eligibility? Return it Now to Avoid Legal Action
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

कौन हैं अपात्र लाभार्थी?

  • अगर परिवार का कोई भी सदस्य पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स भर चुका है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
  • वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति इस योजना के दायरे से बाहर हैं।
  • वे रिटायर्ड कर्मचारी जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 से अधिक है, वे भी अपात्र माने जाते हैं।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर भी इस निधि के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM-Kisan Alert: Receiving ₹6,000 Without Eligibility? Return it Now to Avoid Legal Action
पीएम किसान योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पैसे वापस न करने पर क्या होगी कार्रवाई?

  • सरकार अपात्र पाए गए लोगों को 'रिकवरी नोटिस' भेज रही है, जिसमें अब तक मिली कुल राशि लौटाने का आदेश होता है।
  • गलत तरीके से लाभ लेने वालों को भविष्य की सभी सरकारी योजनाओं के लिए ब्लैकलिस्ट (अयोग्य) किया जा सकता है।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर पैसा वापस न करने पर ब्याज के साथ पेनल्टी और एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है।
PM-Kisan Alert: Receiving ₹6,000 Without Eligibility? Return it Now to Avoid Legal Action
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

गलती से आए पैसे वापस करने का तरीका

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Online Refund' विकल्प का चुनाव करें।
  • अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें और देखें कि आपको कितनी किस्तें वापस करनी हैं।
  • पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें या बैंक के लिए चालान जनरेट कर पैसे जमा करें।
  • आप अपने ब्लॉक के कृषि विभाग या कृषि कार्यालय में जाकर भी नकद या चेक के जरिए राशि लौटा सकते हैं।
विज्ञापन
PM-Kisan Alert: Receiving ₹6,000 Without Eligibility? Return it Now to Avoid Legal Action
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सुझाव
  • अगर आप पात्र किसान हैं, तो अपनी ई-केवाईसी और आधार सीडिंग तुरंत पूरी कर लें ताकि किस्त न रुके।
  • सुनिश्चित करें कि आपके जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर सही और अपडेटेड हैं।
  • अगर आपको लगता है कि आप अब अपात्र हो गए हैं, तो पोर्टल पर 'Voluntary Surrender of PM-Kisan Benefits' विकल्प का उपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed