PM Kisan Yojana 23 Kist Kab Aaygi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार जल्द ही करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त भेजने की तैयारी कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 13 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक 22वीं किस्त जारी कर दी थी, जिससे देश के पात्र किसानों को सीधा 2000 रुपये का आर्थिक लाभ मिला था। पिछली किस्त मिलने के बाद अब सभी लाभार्थी किसान अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
{"_id":"69e450cbac8e26a6d70021ce","slug":"pm-kisan-23rd-installment-expected-release-date-and-steps-to-ensure-your-payment-in-hindi-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन लोगों की अटक सकती है पीएम किसान की 23वीं किस्त, यहां जानें हर सवाल का जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन लोगों की अटक सकती है पीएम किसान की 23वीं किस्त, यहां जानें हर सवाल का जवाब
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:19 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: बहुत से किसान पीएम किसान के 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि जिन किसानों के सभी दस्तावेज पूरे नहीं हैं उनका किस्त रोका जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
इन कारणों से अटक सकती है आपकी किस्त
- e-KYC का अधूरा होना - अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं किया है, तो आपकी किस्त रोक दी जाएगी।
- भू-सत्यापन - आपके आवेदन में दर्ज जमीन का सरकारी रिकॉर्ड से मिलान होना अनिवार्य है; इसमें कमी होने पर पैसा नहीं आएगा।
- बैंक खाता और आधार लिंक - आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें NPCI मैपिंग सक्रिय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
पात्रता की सूची से कौन बाहर होंगे?
- अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या रिटायर्ड है, तो वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।
- पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स भरने वाले किसानों को इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति भी इस सब्सिडी का फायदा नहीं उठा सकते।
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
अटकी हुई किस्त के लिए क्या करें?
- पीएम किसान पोर्टल पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प के जरिए अपने आवेदन की स्थिति जांचें।
- नाम की स्पेलिंग या बैंक अकाउंट नंबर में गलती होने पर उसे 'Edit Registration Details' से ठीक करें।
- किसी भी समस्या के समाधान के लिए पीएम किसान के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
नया रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
- नए किसान अभी भी 'New Farmer Registration' पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
- पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, खतौनी (जमीन के कागजात) और बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- अगर आप खुद आवेदन नहीं कर सकते, तो नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) की मदद ले सकते हैं।
