PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 kist: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाएं अलग-अलग वर्गों और लोगों को लाभ देने का काम करती है। सरकार द्वारा समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाता है या उनमें बदलाव किए जाते हैं। दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी सरकार लेकर आती है। जैसे, वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई।
{"_id":"68c3addd7130ef202c08fc1d","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-21-kist-ekyc-to-aadhaar-bank-account-linking-important-steps-to-be-completed-2025-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में आनी है 21वीं किस्त, फौरन करवा लें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में आनी है 21वीं किस्त, फौरन करवा लें ये काम
Fri, 12 Sep 2025 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:51 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 21 Installment Kab Aayegi: किसानों के लिए देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किसानों को करवाने होते हैं ये काम:-
ई-केवाईसी
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी का काम करवाना होता है, क्योंकि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी के जरिए धोखाधड़ी को रोका जाता है, सही व्यक्ति के पास लाभ पहुंच रहा है या नहीं ये जाना जाता है आदि। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूर करवा लें।
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : AdobeStock
भू-सत्यापन
- योजना के तहत मिलने वाले सालाना 6 हजार रुपये आपको चाहिए तो आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसलिए अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो समय रहते इस काम को जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है और लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये कुछ काम और हैं:-
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ मिले तो फौरन आधार लिंकिंग का काम करवा लें। इसमें आपके बैंक अकाउंट को आपके आधार कार्ड से लिंक किया जाता है
विज्ञापन
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- किस्त का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे आपके खाते में भेजती है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को भी जरूर करवा लें।