PM Kusum Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को लगवा रही है। पीएम कुसुम योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो आज भी डीजल इंजनों से खेतों की सिंचाई करते हैं। इस कारण किसानों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ईंधन खरीदने पर व्यय हो जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री कुसुम योजना का उद्देश्य डीजल के बिना किसानों को सिंचाई की सुविधा से अवगत कराना है। आइए जानते हैं कुसुम योजना की खास बातों के बारे में -
PM Kusum Yojana: किसानों के खेतों में केंद्र सरकार लगा रही है सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन