सब्सक्राइब करें

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: ई-श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, इस खास योजना में 1.80 रुपये निवेश करने पर मिलेगी 3 हजार की पेंशन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana in Hindi know all details about this Scheme Utility News
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना - फोटो : iStock

भारत में एक बड़ी आबादी श्रमिकों और कामगारों की है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े ये लोग अपने जीवन का गुजर बसर दिहाड़ी मजदूरी पर करते हैं। इसके अलावा इन लोगों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। इस कारण इन कामगारों का जीवन काफी बदहाल रहता है। इन लोगों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी कोई खास प्लान नहीं होता है। असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने एक खास स्कीम चला रखी है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाय गया है। इस योजना की खास बात ये है कि इसमें मात्र 1.80 रुपये प्रतिदिन निवेश करके आप 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -

Trending Videos
PM Shram Yogi Mandhan Yojana in Hindi know all details about this Scheme Utility News
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना - फोटो : PTI

अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, तो इस योजना में निवेश करके आप हर महीने 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana in Hindi know all details about this Scheme Utility News
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना - फोटो : pixabay

इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 29 साल वालों को 100 रुपये और जिन लोगों की उम्र 40 साल है, उन्हें इस स्कीम में 200 रुपये हर महीना निवेश करना होगा। इस स्कीम के अंतर्गत जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, उसके बाद प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana in Hindi know all details about this Scheme Utility News
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना - फोटो : iStock

इस योजना में असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कामगार निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। देश में असंगठित क्षेत्रों से जुड़े करोड़ों लोग है। एक निश्चित समय के बाद उनकी आमदनी के सभी स्रोत बंद हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस स्कीम की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana in Hindi know all details about this Scheme Utility News
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना - फोटो : Pixabay

सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजना असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी। इस योजना का लाभ ईएसआईसी और ईपीएफओ के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहा है। कामगारों को ई-श्रम कार्ड बनवानेे के साथ-साथ इस स्कीम में भी निवेश करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed