{"_id":"69d0e0d378a565d39b06989a","slug":"safe-banking-2026-how-to-set-online-transaction-limits-on-your-debit-card-to-prevent-financial-fraud-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Safe Banking: डेबिट कार्ड पर कैसे सेट करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट? जानें इसके फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Safe Banking: डेबिट कार्ड पर कैसे सेट करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट? जानें इसके फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:28 PM IST
सार
Online Transection Limit Kaise Set Karen: डेबिट कार्ड पर ऑनलाइन ट्राजेक्शन लिमिट सेट करने के कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड पर लिमिट सेट करने के फायदे
- फोटो : Freepik
Set Online Transaction Limit On Debit Card: आज के डिजिटल दौर में नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करना जितना आसान है, साइबर ठगी का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है। अक्सर सुनने में आता है कि किसी के खाते से पलक झपकते ही लाखों रुपये साफ हो गए। रिजर्व बैंक की 'ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट' सुविधा एक ऐसे डिजिटल सुरक्षा घेरे की तरह है, जो फ्रॉड की स्थिति में भी आपके बैंक खाते को बड़े नुकसान से बचाए रखती है।
Trending Videos
डेबिट कार्ड (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करने के मुख्य फायदे
- अगर आपने अपने डेबिट कार्ड पर ₹5,000 की लिमिट सेट की है, तो फ्रॉड होने की स्थिति में हैकर आपके खाते से पांच हजार से 1 रुपये भी नहीं निकाल पाएगा।
- यह सुविधा आपको बजट के भीतर रहने में मदद करती है और फिजूलखर्ची को नियंत्रित करती है।
- जरूरत पड़ने पर आप कभी भी इस लिमिट को बढ़ा सकते हैं या कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेट बैंकिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप से लिमिट सेट करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले संबंधित बैंक के आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप में यूजर आईडी और पिन के साथ लॉगिन करें।
- मेनू में 'कार्ड्स' या 'मैनेज डेबिट कार्ड' के विकल्प को चुनें।
- 'सेट लिमिट्स' पर जाएं और डोमेस्टिक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अपनी पसंद की राशि दर्ज करें।
- ओटीपी के जरिए ट्रांजेक्शन को वेरीफाई करें और आपकी नई लिमिट तुरंत लागू हो जाएगी।
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कैसे लिमिट सेट करें?
- फोटो : Adobe Stock
एटीएम और पीओएस के लिए भी अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स
- एटीएम से पैसे निकालने की दैनिक सीमा को अपनी जरूरत के हिसाब से कम रखें।
- अगर आप कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुरक्षा के लिए इसे एप से बंद रखें।
- विदेश यात्रा पर न होने की स्थिति में 'इंटरनेशनल यूजेज' को हमेशा डिसेबल मोड पर रखें।
विज्ञापन
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं यूज करने का सही तरीका
- फोटो : Adobe Stock
जागरूक बैंकिंग ही है असली सुरक्षा
- आज के समय में जैसे-जैसे साइबर अपराधी स्मार्ट हो रहे हैं, हमें भी अपनी बैंकिंग आदतों को 'स्मार्ट' बनाने की जरूरत है।
- ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करना एक ऐसा छोटा सा काम है जो भविष्य में आपको बहुत बड़े मानसिक और आर्थिक तनाव से बचा सकता है।
- ध्यान रखें बैंक कभी भी आपसे फोन पर ओटीपी या पिन नहीं मांगता है। अगर आपके पास कोई संदिग्ध कॉल आता है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें।