Smart Meter Benefits: भारत के विभिन्न राज्यों में अब पुराने बिजली मीटरों को हटाकर तेजी से 'स्मार्ट मीटर' लगाए जा रहे हैं। अगर आपके घर में भी यह नया मीटर लगने वाला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तकनीक आपकी बिजली की खपत को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए लाई गई है।
{"_id":"69ee013af575bea26f06f5b4","slug":"smart-meter-revolution-is-your-home-getting-one-know-these-4-major-benefits-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart Meter: क्या आपके घर में भी लगने वाला है स्मार्ट मीटर? जान लें इसके 4 बड़े फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smart Meter: क्या आपके घर में भी लगने वाला है स्मार्ट मीटर? जान लें इसके 4 बड़े फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:42 PM IST
सार
Save Electricity Bill: आज के समय में कई राज्यों की सरकारें बीजली बिल के लिए तेजी से स्मार्ट मीटर पर शिफ्ट हो रही हैं। स्मार्ट मीटर की बात करें तो इसके कई फायदे हैं जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे
- फोटो : संवाद
सटीक बिलिंग और गलतियों से छुटकारा
- अब किसी मीटर रीडर के घर आने का इंतजार नहीं करना होगा, मीटर खुद-ब-खुद विभाग को रीडिंग भेज देगा।
- अक्सर पुराने मीटरों में औसत बिलिंग की समस्या होती थी, जो स्मार्ट मीटर आने के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
- आप जितना बिजली का उपयोग करेंगे, आपको सिर्फ उतने का ही सटीक बिल चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एप से बिजली की निगरानी
- आप अपने स्मार्टफोन पर देख सकते हैं कि किस समय या किस उपकरण से ज्यादा बिजली खर्च हो रही है।
- जब आप अपनी डेली रिपोर्ट देखेंगे, तो आप फालतू चल रहे पंखे या लाइट को बंद कर बिजली बचा पाएंगे।
- स्मार्ट मीटर की मदद से बिजली का बिल एक तय सीमा से ऊपर जाने पर आपको मोबाइल पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
एप से ट्रैक कर सकते हैं स्मार्ट मीटर
- फोटो : Adobe Stock
प्रीपेड और पोस्टपेड के शानदार विकल्प
- स्मार्ट मीटर में आप मोबाइल की तरह पहले पैसे डालकर बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बजट नहीं बिगड़ेगा।
- घर बैठे ही कई डिजिटल पेमेंट एप के जरिए आप अपने मीटर को कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं।
- बैलेंस खत्म होने से पहले ही मीटर आपको चेतावनी देगा, जिससे अचानक बत्ती गुल होने का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
बेहतर सर्विस और शिकायतों का समाधान
- पावर कट होने पर बिजली विभाग को तुरंत पता चल जाएगा, जिससे सुधार कार्य पहले के मुकाबले काफी जल्दी होगा।
- स्मार्ट मीटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है, जिससे आपके महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुरक्षित रहते हैं।
- बिल से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को आप एप के जरिए तुरंत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण भी डिजिटल तरीके से तेजी से होता है।

कमेंट
कमेंट X