phone ke cover me note rakhna chahiye ya nahi: गर्मियों में स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ बातों को आपको जरूर जानना चाहिए। कई लोग अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए मोटे कवर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वही कवर बड़ी समस्या की वजह बन सकता है। खासकर तब जब लोग फोन कवर के अंदर कैश, पुराने बिल, अतिरिक्त सिम कार्ड या चाबियां जैसी चीजों को रखना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन पहले से ज्यादा गर्म होता है और ऐसे में फोन कवर के अंदर अतिरिक्त सामान रखने से हीट बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसा करने से फोन में ओवरहीटिंग की समस्या आ सकती है। लंबे समय तक ऐसी आदत फोन में कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकती हैं।
{"_id":"6a1155cae78e9761680c9c06","slug":"smartphone-tips-don-t-keep-these-things-inside-your-phone-cover-in-summer-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Tips: कहीं आप भी फोन कवर में कैश या चाबी रखते हैं? गर्मियों में यह आदत पड़ सकती है भारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Tips: कहीं आप भी फोन कवर में कैश या चाबी रखते हैं? गर्मियों में यह आदत पड़ सकती है भारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 23 May 2026 01:52 PM IST
सार
Phone ke cover me note rakhne se kya hota hai: अगर आप अपने स्मार्टफोन के कवर में कैश या कोई दूसरी चीज रखते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Smartphone Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
फोन कवर में कैश या नोट रखने से गर्मियों में क्या नुकसान होता है?
- फोन कवर में कैश या नोट रखना आज के समय काफी आम हो गया है।
- कई लोग सुविधा के लिए पैसे फोन कवर के पीछे रख लेते हैं।
- हालांकि, गर्मियों में यह आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
- नोट की वजह से फोन और कवर के बीच एयर पास नहीं हो पाती।
- इससे डिवाइस का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
- लगातार हीटिंग होने पर बैटरी की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
- इससे फोन के हैंग होने की समस्या की शुरुआत हो सकती है।
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
क्या फोन कवर में सिक्के, चाबी या मेटल की चीजें रखना सही है?
- आपको फोन कवर में सिक्के, चाबी और दूसरी मेटल की चीजें भी नहीं रखनी चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि मेटल की वस्तुएं फोन की बॉडी और स्क्रीन पर स्क्रैच डाल सकती हैं।
- आपको अपने फोन का कवर सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए, स्टोरेज के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
गर्मियों में फोन कवर में पुराने बिल या पेपर रखने से क्या खतरा है?
- कई लोग जरूरी समझकर पुराने बिल, रसीदें या छोटे पेपर्स को अपने फोन कवर में रख लेते हैं।
- हालांकि, गर्मी के मौसम में यह आदत फोन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
- पेपर की अतिरिक्त लेयर फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकती है।
- इससे फोन का और भी ज्यादा गर्म हो सकता है।
- अगर फोन लंबे समय तक ओवरहीट होता है, तो इससे फोन की परफॉर्मेंस गिर सकती है।
विज्ञापन
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
क्या अतिरिक्त SIM Card और Memory Card फोन कवर में रखना सुरक्षित है?
- इसके अलावा अतिरिक्त SIM और Memory Card को भी फोन कवर में नहीं रखना चाहिए।
- गर्मी और दबाव की वजह से ये खराब हो सकते हैं।
- इसके अलावा डाटा करप्ट होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
- अगर आप अपने स्मार्टफोन को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो गर्मियों में फोन के कवर में इन अतिरिक्त चीजों को रखने से बचना चाहिए।