सब्सक्राइब करें

Solar Panel Cleaning Tips: सोलर पैनल के ऊपर बैठ गई है धूल-गंदगी, जानें सफाई का सही और सरल तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 03 Apr 2026 02:50 PM IST
सार

How To Clean Solar Panel: क्या आप जानते हैं सोलर पैनल के ऊपर अगर धूल जम जाए तो इससे सोलर पैनल की पावर घट सकती है? इसलिए सोलर पैनल को साफ करने का आप सही तरीका यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Solar Panel Cleaning Tips: how to clean solar panel ko kaise saaf karein
सोलर पैनल को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें? - फोटो : Amar Ujala

Solar Panel Cleaning Tips In Hindi: आजकल लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोग रूफटॉप सोलर पैनल लगवाते हैं।

पर कई बार लोगों के साथ दिक्कतें आती हैं कि ये सोलर पैनल धीरे-धीरे कम बिजली देने लगते हैं, लेकन क्या आप जानते हैं इसका एक बड़ा कारण सोलर पैनल पर जमने वाली धूर और गंदगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं सोलर पैनल पर जमी धूल-गंदगी को कैसे साफ कर सकते हैं और आपको सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Trending Videos
Solar Panel Cleaning Tips: how to clean solar panel ko kaise saaf karein
सोलर पैनल को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

सोलर पैनल की क्यों करनी चाहिए सफाई?

  • सोलर पैनल की सफाई करते रहनी चाहिए
  • सोलर पैनल पर जो धूल, मिट्टी और गंदगी बैठ जाती है वो साफ करने से सोलर पैनल साफ हो जाता है और सूरज की रोशनी ठीक से पैनल पर पड़ पाती है जिससे बिजली पैदा होती है
  • सफाई से पैनल सिस्टम की लाइफ बढ़ने में भी मदद मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Panel Cleaning Tips: how to clean solar panel ko kaise saaf karein
सोलर पैनल को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

सोलर पैनल की सफाई कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखें?

  • सबसे पहले तो पूरे सोलर पैनल सिस्टम को बंद कर दें
  • ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि करंट की संभावना न बने
  • इसके बाद आपको पैनल पर लगी सूखी धूल को पहले हटाना है
  • फिर आपको कोई सूखा कपड़ा लेना है और अगर मुलायम ब्रश है तो वो लें और इससे पैनल को साफ करें
Solar Panel Cleaning Tips: how to clean solar panel ko kaise saaf karein
सोलर पैनल को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद अब जब धूल हट चुकी है तो थोड़ा पानी लें और पैनल को साफ करें
  • तेज प्रेशर वाले जेट पाइप से पानी न डालें
  • न ही किसी डिटर्जेंट पाउडर या केमिकल का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
Solar Panel Cleaning Tips: how to clean solar panel ko kaise saaf karein
सोलर पैनल को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान:-

  • प्रेशर पाइप, तेज पानी आदि से पैनल साफ न करें
  • डिटर्जेंट पाउडर या किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल न करें
  • सुबह या शाम के समय पैनल की सफाई करना सही समय माना जाता है

.................................................

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक या अमर उजाला इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही उत्तरदायी है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed