Forgot Password Solution: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक, हमारे पास कई ऑनलाइन अकाउंट्स हैं और हर एक के लिए एक मजबूत और अलग पासवर्ड याद रखना लगभग नामुमकिन सा लगता है। अक्सर लोग इस झंझट से बचने के लिए '123456' या अपना जन्मदिन जैसा आसान पासवर्ड रख लेते हैं। ऐसे में पासवर्ड को हैक करना बहुत आसान हो जाता है। यहीं पर गूगल का 'पासवर्ड मैनेजर' एक रक्षक की तरह काम करता है।
{"_id":"69cf8d5332b3effa69013ded","slug":"tired-of-forgetting-passwords-here-s-the-ultimate-guide-to-using-google-password-manager-safely-in-hindi-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Password Manager: बार-बार 'फॉरगेट पासवर्ड' करने का झंझट खत्म! गूगल के इस सीक्रेट टूल से सुरक्षित रखें पासवर्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Password Manager: बार-बार 'फॉरगेट पासवर्ड' करने का झंझट खत्म! गूगल के इस सीक्रेट टूल से सुरक्षित रखें पासवर्ड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:20 PM IST
सार
How to Use Google Password Manager: अक्सर लोग अपने डिजिटल अकाउंट के पासवर्ड भूल जाते हैं। असल में जब कई तरह के अकाउंट होता है तो सभी का यूनिक पासवर्ड याद करना काफी मुश्किल है। इसलिए आज हम आपको गूगल के एक सिक्रेट टूल के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या आप भी फॉरगेट पासवर्ड से परेशान हैं?
- फोटो : FREEPIK
Trending Videos
गूगल पासवर्ड मैनेजर
- फोटो : Google
गूगल पासवर्ड मैनेजर को सेटअप करने का तरीका
- अपने फोन की सेटिंग्स में 'गूगल' पर जाएं और 'ऑटोफिल' के बाद 'ऑटोफिल विद गूगल' विकल्प को चुनें।
- सुनिश्चित करें कि 'ऑफर टू सेव पासवर्ड' वाला टॉगल बटन ऑन है, ताकि नया अकाउंट बनाने पर गूगल उसे सेव करने का विकल्प दे।
- समय-समय पर 'पासवर्ड चेकअप' फीचर का उपयोग करें जो आपको बताता है कि आपका कोई पासवर्ड लीक तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी को दोगुना मजबूत करें
- फोटो : Adobe Stock
सिक्योरिटी को दोगुना मजबूत करने के लिए क्या करें?
- अपने गूगल अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें ताकि बिना ओटीपी के कोई आपके पासवर्ड्स तक न पहुंच सके।
- पासवर्ड मैनेजर तभी काम करेगा जब आपके फोन पर पिन, पैटर्न या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) लॉक लगा होगा।
- अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड इतना मजबूत रखें कि उसे कोई भी गेस न कर सके, क्योंकि यही आपकी पूरी तिजोरी की चाबी है।
गूगल पासवर्ड के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
गूगल पासवर्ड मैनेजर के मुख्य फायदे
- यह आपको हर नए अकाउंट के लिए मुश्किल और यूनिक पासवर्ड खुद बनाकर देता है।
- एक बार पासवर्ड सेव करने के बाद, आप उसे अपने फोन, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आपको बार-बार कीबोर्ड से पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे फिशिंग हमलों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
डिजिटल सुरक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
डिजिटल सुरक्षा के लिए स्मार्ट कदम उठाएं
- आज के समय में जैसे-जैसे साइबर अपराधी हाई-टेक हो रहे हैं, हमारी पासवर्ड सुरक्षा की तकनीक भी उतनी ही एडवांस होनी चाहिए।
- गूगल पासवर्ड मैनेजर एक ऐसा मुफ्त और भरोसेमंद टूल है जो आपकी मेहनत को कम करता है और सुरक्षा को बढ़ाता है।
- अगर आप एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल हर जगह कर रहे हैं, तो आज ही गूगल पासवर्ड मैनेजर की मदद से उन्हें बदलें और हर अकाउंट के लिए एक अलग पहचान बनाएं।