सब्सक्राइब करें

Mini KYC: क्या होती है मिनी केवाईसी? जानें किस तरह के बैंक अकाउंट के लिए इसकी जरूरत होती है

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 03 Apr 2026 02:50 PM IST
सार

Digital Wallet Blocked Without KYC: मिनी केवाईसी एक ऐसा टर्म है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मिनी केवाईसी आमतौर पर उन लोगों के लिए होता है जिनके पास सभी दस्तावेज नहीं होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
What is Mini KYC? Understand the Rules to mini kyc in bank account in hindi
kyc new - फोटो : Adobe Stock

बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन के इस दौर में 'केवाईसी' शब्द से हम सभी परिचित हैं। मगर कई बार दस्तावेजों की कमी के कारण पूर्ण सत्यापन में समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक 'मिनी केवाईसी' या 'मिनिमम केवाईसी' का विकल्प देती है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो तुरंत बैंक खाता खोलना चाहते हैं या डिजिटल वॉलेट एक्टिव करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास उस वक्त सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते। 



सरल करके समझें तो मिनी केवाईसी की जरूरत मुख्य रूप से स्मॉल सेविंग्स अकाउंट, जीरो बैलेंस अकाउंट, या प्रीपेड वॉलेट के लिए होती है, जब ग्राहक के पास तुरंत पूर्ण केवाईसी दस्तावेज नहीं होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में अच्छे से समझते हैं।

Trending Videos
What is Mini KYC? Understand the Rules to mini kyc in bank account in hindi
kyc new - फोटो : Adobe Stock
मिनी केवाईसी और फुल केवाईसी में क्या है अंतर?
  • मिनी केवाईसी सिर्फ 12 से 24 महीनों के लिए वैध होती है, जबकी फुल केवाई स्थायी होती है और सभी सेवाएं अनलॉक कर देती है।
  • मिनी केवाईसी वाले अकाउंट में आप महीने का सीमित ट्रांजेक्शन (लगभग 10,000) ही कर सकते हैं, जबकि फुल केवाईसी में यह सीमा ₹1 लाख या उससे अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Mini KYC? Understand the Rules to mini kyc in bank account in hindi
बैंक - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे मिनी केवाईसी अपडेट करने की आसान प्रक्रिया
  • संबंधित बैंक या डिजिटल वॉलेट का एप खोलें।
  • अपने वॉलेट एप के प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और 'KYC' या 'Upgrade Account' पर क्लिक करें।
What is Mini KYC? Understand the Rules to mini kyc in bank account in hindi
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से किसी एक विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद ओटीपी वेरीफाई करें।
  • आईडी कार्ड का नंबर और अपना नाम ठीक वैसा ही भरें जैसा दस्तावेज पर लिखा है, और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
What is Mini KYC? Understand the Rules to mini kyc in bank account in hindi
मिनी केवाईसी क्यों जरूरी ? - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल सुरक्षा के लिए मिनी केवाईसी जरूरी
  • आज के समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए मिनी केवाईसी कराना आपके वित्तीय हितों की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
  • ध्यान रखें कि मिनी केवाईसी सिर्फ एक कागजी खानापूर्ति नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि आपके अकाउंट का इस्तेमाल कोई और न कर सके।
  • हालांकि यह ध्यान रखें कि मिनी केवाईसी सिर्फ एक अस्थायी समाधान है।
  • लंबी अवधि के लाभ और बड़ी ट्रांजैक्शन लिमिट के लिए आपको फुल केवाईसी जरूर करा लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed