Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to Parcel Bike Through Train in India Check Step by Step Process, Charges And Rules
{"_id":"69cf727a36a1ede9d202ff1a","slug":"how-to-parcel-bike-through-train-in-india-check-step-by-step-process-charges-and-rules-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: ट्रेन से कैसे एक शहर से दूसरे शहर बाइक को करा सकते हैं पार्सल? जानें कितना आता है खर्च","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: ट्रेन से कैसे एक शहर से दूसरे शहर बाइक को करा सकते हैं पार्सल? जानें कितना आता है खर्च
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:55 PM IST
सार
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ट्रेन से बाइक पार्सल कराने की प्रक्रिया क्या है और इसमें कितना खर्च आता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Bike Parcel
- फोटो : AI
Link Copied
अक्सर लोग जब एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते हैं, तो उन्हें अपनी बाइक उस शहर में ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप भारतीय रेलवे की पार्सल सेवा का इस्तेमाल बाइक को एक शहर से दूसरे शहर भेजने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के मुकाबले सस्ता और भरोसेमंद माना जाता है। अगर आप ट्रांसफर, पढ़ाई या किसी और वजह से अपनी बाइक दूसरी जगह भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की पार्सल सेवा की मदद से आप अपनी बाइक को दूसरे शहर में भिजवा सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Indian Railways Bike Parcel
- फोटो : AdobeStock
बाइक भेजने के लिए सबसे पहले आपको बुकिंग करनी होती है। इसके लिए आप रेलवे के पार्सल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं या सीधे नजदीकी रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं। दोनों तरीकों में आपको फॉरवर्डिंग नोट भरना होता है, जिसमें बाइक की पूरी जानकारी देनी होती है। ऑनलाइन सिस्टम आपको ट्रेनों की उपलब्धता और अनुमानित किराया भी दिखा देता है, जिससे योजना बनाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Indian Railways Bike Parcel
- फोटो : AdobeStock
स्टेशन पर बाइक जमा करने के बाद उसका वजन किया जाता है और दूरी के आधार पर अंतिम शुल्क तय होता है। भुगतान करने के बाद आपको रेलवे रसीद मिलती है, जिसे संभालकर रखना जरूरी होता है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को एक अतिरिक्त सुविधा मिलती है, जिसमें वे ट्रैक एंड ट्रेस के जरिए बाइक की लोकेशन देख सकते हैं।
4 of 5
Indian Railways Bike Parcel
- फोटो : AdobeStock
वहीं बाइक पहुंचने पर मोबाइल पर सूचना भी मिल जाती है, जिससे समय पर डिलीवरी लेना आसान होता है। खर्च की बात करें तो रेलवे से बाइक भेजना किफायती होता है। आम तौर पर 500 किलोमीटर तक के लिए करीब 1200 रुपये के आसपास खर्च आता है, हालांकि यह बाइक के वजन और दूरी के अनुसार बदल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Railways Bike Parcel
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा पैकिंग के लिए अलग से 300 से 500 रुपये तक खर्च हो सकता है। सही पैकिंग कराने से हेडलाइट और इंडिकेटर को नुकसान से बचाया जा सकता है। बुकिंग के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है, जैसे आरसी, इंश्योरेंस और पहचान पत्र। साथ ही सबसे जरूरी नियम यह है कि बाइक की पेट्रोल टंकी पूरी तरह खाली होनी चाहिए। अगर जांच में पेट्रोल पाया गया तो जुर्माना लग सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।