सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: दिल्ली-NCR में किराए पर रहते हैं? जान लें PNG कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 PM IST
सार

PNG Connection Kaise Le Process: इन दिनों LPG गैस की किल्लत की वजह से सरकार लोगों को PNG कनेक्शन लेने का जोर दे रही है। ऐसे में बहुत से लोंगों के मन में PNG कनेक्शन को लेकर कई सवाल हैं? आइए इस लेख में इसी के  बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
PNG Gas Connection in Delhi-NCR: Documents Fees and Step-by-Step Application Process Explained
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : AI

How To Apply PNG Gas India: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से भारत में बहुत से लोग एलपीजी गैस न मिल पाने की वजह से परेशान हैं। कई इलाकों में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और डिलीवरी में हो रही देरी ने आम जनता, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर के किराएदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।



इस संकट को देखते हुए सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अपनाने पर विशेष जोर दे रही है। अच्छी बात यह है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने अब किराए के मकान में रहने वालों के लिए भी पीएनजी कनेक्शन लेना बेहद आसान कर दिया है। अब आपको भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। यदि आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में किराए पर रह रहे हैं, तो आप केवल रेंट एग्रीमेंट और माकान मालिक के NOC के आधार पर अपने नाम से PNG गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख इसी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

Trending Videos
PNG Gas Connection in Delhi-NCR: Documents Fees and Step-by-Step Application Process Explained
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock

किराएदारों के लिए जरूरी दस्तावेज

  • रेंट एग्रीमेंट - आपके पास वर्तमान पते का कम से कम 11 महीने का वैध और नोटरीकृत रेंट एग्रीमेंट होना चाहिए।
  • पहचान पत्र -  आवेदक का आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी अनिवार्य है।
  • मकान मालिक की सहमति - कुछ मामलों में मकान मालिक का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा जा सकता है, जो सुरक्षा मानकों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PNG Gas Connection in Delhi-NCR: Documents Fees and Step-by-Step Application Process Explained
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock

आवेदन करने की आसान ऑनलाइन प्रक्रिया

  • आप घर बैठे डिजिटल माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • गूगल प्ले स्टोर से आईजीएल का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। एप में सबसे पहले 'New Connection' सेक्शन में जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और किराए के घर का सटीक पता फॉर्म में भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद एक छोटा सा पंजीकरण शुल्क जमा करें और रेफरेंस नंबर प्राप्त करें।
PNG Gas Connection in Delhi-NCR: Documents Fees and Step-by-Step Application Process Explained
PNG vs LPG - फोटो : Adobe stock

इंस्टालेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नियम

  • आवेदन के बाद एक टेक्नीशियन आपके रसोई घर की जांच करेगा और पाइपलाइन का रूट तय करेगा।
  • किराएदारों के लिए लगभग ₹6,000 का रिफंडेबल डिपॉजिट जमा करना होता है, जिसे किस्तों में देने की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • यह राशि आपके लोकेशन और कंपनियों के आधार कम-अधिक हो सकती है।
  • पाइपलाइन बिछाने और मीटर टेस्टिंग के बाद 7 से 10 दिनों के भीतर गैस सप्लाई शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
PNG Gas Connection in Delhi-NCR: Documents Fees and Step-by-Step Application Process Explained
PNG vs LPG - फोटो : Adobe stock
एलपीजी के तुलना में पीएनजी क्यों है बेहतर?
  • आज के समय में पीएनजी एलपीजी की तुलना में 20-30% सस्ती है। 
  • अब क्योंकि PNG का लगभग 50% उत्पादन घरेलू स्तर पर ही होता है, इसलिए वैश्विक तनाव की स्थिति में भी ये एक अच्छा विकल्प है।
  • इसमें आपको गैस खत्म होने या दोबारा बुक करने की चिंता नहीं रहती और आप सिर्फ उतनी ही राशि का भुगतान करते हैं जितनी गैस आपने खर्च की है।
  • सुरक्षा के लिहाज से भी यह अधिक एडवांस है क्योंकि पीएनजी हवा से हल्की होती है और लीकेज होने पर तुरंत ऊपर की तरफ चली जाती है, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed