Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Steel vs Aluminium vs Sand Utensils Which are Good for Cooking Know Benefits in Hindi
{"_id":"62f0e7fbd6a52776e33f5e4f","slug":"steel-vs-aluminium-vs-sand-utensils-which-are-good-for-cooking-know-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आप भी इन धातु के बर्तनों में बनाते हैं खाना, जानें इससे जुड़े फायदे और नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: क्या आप भी इन धातु के बर्तनों में बनाते हैं खाना, जानें इससे जुड़े फायदे और नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
LifeHacks For Utensils
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
LifeHacks: देश में मिट्टी के बर्तन को लेकर लोगों के बीच अब जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़े पैमाने पर लोग मिट्टी के बने बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज कई तरह के खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लोग एल्यूमीनियम, तांबा, पीतल, स्टेनलेस स्टील और लोहे के बर्तनों में भी अपने खाने को पकाते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि विभिन्न धातु के बर्तनों में बने खाने के अलग अलग फायदे होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अलग-अलग धातु के बर्तनों में खाना पकाने के फायदे और उसके नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि इनका आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
मिट्टी का बर्तन
मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने पर उसके भीतर के कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस मेंटेन रहता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने पर उसके भीतर की पीएच वैल्यू भी मेंटेन रहती है।
2 of 5
LifeHacks For Utensils
- फोटो : Istock
यही नहीं मिट्टी के बर्तन में बनाए गए खाने को खाने से गैस और कब्ज जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने पर तेल का उपयोग भी कम होता है। इससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।
3 of 5
LifeHacks For Utensils
- फोटो : Istock
एल्यूमीनियम के बर्तन
देश में बड़े पैमाने पर लोग एल्यूमीनियम के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। इस बर्तन में खाना बहुत जल्दी गर्म होता है। आपको खाना बनाते समय एल्यूमीनियम के बर्तन में खटाई या अम्लीय सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एल्यूमीनियम के बर्तन अम्ल के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
LifeHacks For Utensils
- फोटो : Istock
स्टेनलेस स्टील
स्टेनलेस स्टील धातु का चलन काफी बढ़ रहा है। स्टेनलेस स्टील कार्बन, क्रोमियम और निकल से मिलकर बना होता है। इस स्टील के बर्तन में खाना पकाने पर आपकी सेहत पर कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
LifeHacks For Utensils
- फोटो : Istock
लोहा
अगर आप अपने खाने को लोहे के बर्तन में पकाते हैं। इस स्थिति में आपके खाने में आयरन की मात्रा अपने आप बढ़ जाती है। इससे आपको खाने में भरपूर पोषण मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।