आप गांव में रहकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बदलते समय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमाई के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। आप गांव में रहकर कम लागत वाले कई ऐसे बिजनेस को शुरू कर सकते हैं, जो लंबे समय तक आपको स्थिर आय दे सकते हैं। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में आज तकनीक और बाजार दोनों का विस्तार हुआ है, जिसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। डेयरी फार्मिंग, मशरूम की खेती, ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन और पॉल्ट्री व फिश फार्मिंग ऐसे ही कुछ व्यवसाय हैं, जिन्हें शुरू करके कई लोग अपनी अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं।
गांव में रहने वालों के लिए बेस्ट बिजनेस आइडियाज, डेयरी से लेकर मशरूम की खेती तक; हो सकती है बंपर कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:21 AM IST
सार
गांव में कम लागत में शुरू होने वाले कुछ बिजनेस आज के समय में रोजगार का मजबूत विकल्प बन रहे हैं। सही योजना और मेहनत के साथ इनसे अच्छी और स्थिर कमाई हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन