फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Top Universities: यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय, विदेशी भी आते हैं पढ़ने

Wed, 10 Sep 2025 11:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 11:43 AM IST
सार

UP Top Universities: उत्तर प्रदेश की आध्यातमिक नगरी वाराणसी पूरी दुनिया में जानी जाती है। वाराणसी मंदिरों, घाटों और गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, यह शहर सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र है।

विज्ञापन
up top universities in varanasi bhu kashi vidyapeeth sanskrit university
यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

UP Top Universities: उत्तर प्रदेश की आध्यातमिक नगरी वाराणसी पूरी दुनिया में जानी जाती है। वाराणसी मंदिरों, घाटों और गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, यह शहर सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र है। यहां पर भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। इसी वजह से वाराणसी को शिक्षा का हब भी कहा जाने लगा है। हम अपनी खबर में वाराणसी जिले के पांच प्रसिद्ध विश्वविद्यालओं के बारे में बताते हैं...



बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

वाराणसी का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) है। NIRF रैंकिंग 2025 में इसने 5वां स्थान हासिल किया है। यहां पर दाखिला पाने का लाखों छात्र सपना देखते हैं और बड़ी संख्या में विदेशी छात्र भी यहां पढ़ाई के लिए आते हैं। 
 

up top universities in varanasi bhu kashi vidyapeeth sanskrit university
यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय - फोटो : X (@bhupro)

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में काशी विद्यापीठ काफी प्रसिद्ध है। इस विश्वविद्यालय से 400 से अधिक कॉलेज जुड़े हैं। इस विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पहचान काफी मजबूत है, क्योंकि यहां से पढ़कर लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने। 
 

up top universities in varanasi bhu kashi vidyapeeth sanskrit university
यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय को संस्कृत शिक्षा का वैश्विक केंद्र माना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय है। यहां संस्कृत के साथ हिंदी, अंग्रेजी और कई विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा कोर्स की भी पढ़ाई होती है। 

Passport: भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का होता है पासपोर्ट, जानिए इनमें क्या होता है अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
up top universities in varanasi bhu kashi vidyapeeth sanskrit university
यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में स्थित है। यह बौद्ध धर्म और तिब्बती अध्ययन का प्रमुख केंद्र है। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय इसे संचालित करता है। यहां बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी शिक्षा लेने के लिए आते हैं। 

Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड या ऑफलाइन भी है कोई तरीका? यहां जानें

विज्ञापन
up top universities in varanasi bhu kashi vidyapeeth sanskrit university
यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

अल-जामिया-तुस-सलाफिया

वाराणसी के इस्लामी धार्मिक विश्वविद्यालय अल-जामिया-तुस-सलाफिया की 1967 में स्थापना हुई थी। यह इस्लामी शिक्षा और धार्मिक अध्ययन का प्रमुख संस्थान है। इनके अलावा वाराणसी में 200 से ज्यादा कॉलेज हैं, जिनमें एम्बिशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आर्य महिला महाविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed