पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway: वंदे भारत और अमृत भारत में क्या है अंतर? जानें कौन सी ट्रेन की रफ्तार सबसे तेज

Fri, 01 May 2026 07:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 01 May 2026 07:35 PM IST
सार

Fastest Train In India: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि दोनों ट्रेनों की रफ्तार एक समान है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Vande Bharat vs Amrit Bharat: Key Differences, Speed, and Which Train Should You Choose in hindi
Vande Bharat vs Amrit Bharat (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

Vande Bharat vs Amrit Bharat: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के दौर में वंदे भारत और अमृत भारत सबसे आधुनिक ट्रेन के लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। जहां वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी प्रीमियम सुविधाओं और अत्याधुनिक 'सेल्फ-प्रोपेल्ड' तकनीक के लिए जानी जाती है, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस को आम आदमी की सहूलियत और कम बजट में लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है।



इन दोनों ट्रेनों का उद्देश्य अलग-अलग यात्री वर्गों की जरूरतों को पूरा करना है। रफ्तार के मामले में भी दोनों के बीच तकनीक का बड़ा अंतर है, जो इन्हें एक-दूसरे से काफी अलग बनाता है। आइए इसी के बारे में आसानी से समझते हैं।

Vande Bharat vs Amrit Bharat: Key Differences, Speed, and Which Train Should You Choose in hindi
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

वंदे भारत एक्सप्रेस की मुख्य विशेषताएं

  • यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है, जिसमें सिर्फ चेयर कार और स्लीपर की प्रीमियम श्रेणियां उपलब्ध हैं।
  • इसमें इंजन अलग से नहीं होता, बल्कि हर दूसरे कोच में मोटर लगी होती है, जिससे यह बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ती है।
  • इसकी अधिकतम गति 160-180 किमी/घंटा तक है, जो इसे भारत की सबसे तेज ट्रेनों में से एक बनाती है।
Vande Bharat vs Amrit Bharat: Key Differences, Speed, and Which Train Should You Choose in hindi
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियतें

  • यह एक गैर-वातानुकूलित (Non-AC) ट्रेन है, जिसमें स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होते हैं, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग आसानी से सफर कर सके।
  • इसमें ट्रेन के आगे और पीछे दो इंजन लगे होते हैं, जिससे ट्रेन को गति देने और रोकने में आसानी होती है।
  • इसका किराया वंदे भारत के मुकाबले काफी कम है, जिससे यह लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat vs Amrit Bharat: Key Differences, Speed, and Which Train Should You Choose in hindi
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

रफ्तार और तकनीक का अंतर

  • जहां वंदे भारत 180 किमी/घंटा की रफ्तार छू सकती है, वहीं अमृत भारत को अधिकतम 130 किमी/घंटा की गति से चलाने के लिए बनाया गया है।
  • वंदे भारत में ऑटोमैटिक दरवाजे और ऑन-बोर्ड कैटरिंग जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि अमृत भारत में बेहतर एर्गोनोमिक सीटें और चार्जिंग पॉइंट्स पर ध्यान दिया गया है।
  • अमृत भारत के स्टॉपेज वंदे भारत की तुलना में अधिक हो सकते हैं ताकि यह छोटे शहरों को भी जोड़ सके।

 

विज्ञापन
Vande Bharat vs Amrit Bharat: Key Differences, Speed, and Which Train Should You Choose in hindi
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
आपके लिए कौन सी ट्रेन है बेहतर?
  • अगर आप कम समय में लग्जरी के साथ सफर करना चाहते हैं, तो वंदे भारत चुनें, वहीं अगर बजट कम है, तो अमृत भारत आपके लिए बेस्ट विकल्प है।
  • दिन भर के छोटे सफर के लिए वंदे भारत चेयर कार आरामदायक है, जबकि रात भर के सफर के लिए अमृत भारत स्लीपर एक सस्ता विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed