सब्सक्राइब करें

Airport: आखिर शहर के बीच में क्यों नहीं बनाए जाते हैं एयरपोर्ट? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 03:03 PM IST
सार

एयरपोर्ट अक्सर शहरों से दूर बनाए जाते हैं, जिससे लोगों को सफर थोड़ा लंबा लग सकता है। वहीं क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है?

विज्ञापन
Why Airports Are Not Built in City Centers Know The Reason Explained
एयरपोर्ट शहर से दूर क्यों होते हैं? - फोटो : AI

शहरों के बीचों बीच एयरपोर्ट क्यों नहीं बनाए जाते हैं? इस बारे में अक्सर लोग सवाल करते हैं। कई बार जब हमें फ्लाइट से सफर करना होता है तो एयरपोर्ट तक जाने के लिए शहर से दूर सफर करना होता है क्योंकि एयरपोर्ट शहर से दूर होते हैं। वहीं एयरपोर्ट के शहर से दूर होने के पीछे कई अहम तकनीकी, सुरक्षा और शहरी योजना से जुड़ी वजहें होती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एयरपोर्ट के लिए बड़ी जमीन, कम आबादी वाला क्षेत्र और सुरक्षित ऑपरेशन जरूरी होता है। यही कारण है कि ज्यादातर देशों में एयरपोर्ट शहर के बीच में नहीं बल्कि बाहरी हिस्सों में बनाए जाते हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा और फ्लाइट संचालन सही ढंग से किया जा सके। 

Trending Videos
Why Airports Are Not Built in City Centers Know The Reason Explained
एयरपोर्ट शहर से दूर क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

एयरपोर्ट का शहर से दूर होने की एक बड़ी वजह जमीन की उपलब्धता है। एयरपोर्ट के लिए हजारों एकड़ जमीन की जरूरत होती है, जिसमें रनवे, टर्मिनल, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। शहर के बीच इतनी बड़ी खाली जमीन मिलना लगभग मुश्किल होता है। साथ ही, इतनी जमीन का अधिग्रहण करना भी बेहद महंगा पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Airports Are Not Built in City Centers Know The Reason Explained
एयरपोर्ट शहर से दूर क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा मुख्य कारण सुरक्षा है। फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह का खतरा नहीं होना चाहिए। अगर एयरपोर्ट शहर के बीच में होगा, तो वह इमारतों और बिजली के तारों से टकरा सकता है। इसके अलावा आपात स्थिति में हादसे का खतरा भी ज्यादा होता है, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।

Why Airports Are Not Built in City Centers Know The Reason Explained
एयरपोर्ट शहर से दूर क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी मुख्य वजह है ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण। एयरपोर्ट के आसपास विमान के शोर का स्तर काफी ज्यादा होता है, जो शहर के बीच रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वहीं एयरक्राफ्ट से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण भी आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है। इस कारण एयरपोर्ट को शहर से दूर बनाना बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन
Why Airports Are Not Built in City Centers Know The Reason Explained
एयरपोर्ट शहर से दूर क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

भविष्य की योजना भी एक अहम फैक्टर होता है। शहर लगातार फैलते हैं, वहीं एयरपोर्ट को लंबे समय तक उपयोग के लिए डिजाइन किया जाता है। शहर के बाहर एयरपोर्ट बनाने से भविष्य में विस्तार करना आसान होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed