Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Window vs Split AC: Key Differences and Buying Guide to Choose the Best Air Conditioner for Your Home
{"_id":"6a564bf242adfc724b09888a","slug":"window-vs-split-ac-key-differences-and-buying-guide-to-choose-the-best-air-conditioner-for-your-home-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Window vs Split AC: विंडो एसी और स्प्लिट एसी में क्या अंतर होता है? यहां जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Window vs Split AC: विंडो एसी और स्प्लिट एसी में क्या अंतर होता है? यहां जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM IST
सार
इन दिनों उमस काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से बहुत से लोग एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब नया एसी खरीदने जाते हैं तो लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल स्प्लिट एसी और विंडो एसी लेकर आता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विंडो और स्प्लिट एसी में अंतर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Window vs Split AC Differences: इन दिनों उमस का मौसम अपने चरम पर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मौसम में कूलर की हवा का प्रभाव का काफी कम हो जाता है, क्योंकि वातावरण में पहले से ही अधिक नमी रहती है। ऐसे में बहुत से लोग नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब एक आम इंसान दुकान पर जाता है, तो उसके सामने सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यह होता है कि वह 'विंडो एसी' खरीदे या फिर 'स्प्लिट एसी'।
दोनों ही तकनीकों के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं, जो घर के बजट, कमरे के साइज और दीवार की बनावट पर निर्भर करते हैं। जानकारी के अभाव में कई बार लोग गलत एसी चुन लेते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए आइए लेख में समझते हैं कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा बेस्ट है।
2 of 5
डिजाइन और इंस्टॉलेशन का सबसे बड़ा अंतर
- फोटो : Freepik
डिजाइन और इंस्टॉलेशन का सबसे बड़ा अंतर
विंडो एसी एक सिंगल यूनिट बॉक्स होता है, जिसे लगाने के लिए कमरे की खिड़की या दीवार में एक बड़े चौकोर कटआउट की जरूरत होती है। वहीं, स्प्लिट एसी दो हिस्सों में बंटा होता है, इनडोर यूनिट जो कमरे के अंदर दीवार पर लगती है और आउटडोर यूनिट जिसे घर के बाहर छत या बालकनी में लगाया जाता है। स्प्लिट एसी दिखने में ज्यादा आधुनिक और सुंदर लगता है।
3 of 5
कूलिंग क्षमता और कमरे का साइज
- फोटो : Freepik
कूलिंग क्षमता और कमरे का साइज
अगर आपका कमरा छोटा या मध्यम आकार का है (लगभग 100 से 120 वर्ग फुट), तो विंडो एसी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है और यह तेजी से कूलिंग करता है। लेकिन अगर आपका कमरा बड़ा है या उसमें खिड़की नहीं है, तो आपको स्प्लिट एसी ही चुनना चाहिए। स्प्लिट एसी बड़ी जगहों पर दूर तक और एकसमान ठंडी हवा फैलाने में ज्यादा सक्षम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आवाज और शोर का झंझट
- फोटो : Freepik
आवाज और शोर का झंझट
विंडो एसी का कंप्रेसर उसी सिंगल बॉक्स के अंदर होता है जो आपके कमरे की खिड़की में फिट रहता है, इसलिए चलते समय यह थोड़ा बहुत शोर (आवाज) जरूर करता है। इसके विपरीत, स्प्लिट एसी का मुख्य आवाज करने वाला हिस्सा यानी कंप्रेसर घर से बाहर लगा होता है। इस वजह से स्प्लिट एसी चलते समय बिल्कुल शांत रहता है और कमरे में कोई शोर नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 5
कीमत, मेंटेनेंस और बजट की सच्चाई
- फोटो : Freepik
कीमत, मेंटेनेंस और बजट की सच्चाई
बजट के मामले में विंडो एसी काफी किफायती होता है, इसे खरीदना और इंस्टॉल कराना सस्ता पड़ता है तथा इसका मेंटेनेंस भी आसान है। दूसरी तरफ, स्प्लिट एसी खरीदने में तो महंगा होता ही है, साथ ही इसके इंस्टॉलेशन और गैस पाइपलाइन का खर्च भी ज्यादा आता है। अगर आपका बजट कम है और ट्रांसफर होने वाली नौकरी है, तो विंडो एसी आपके लिए बेस्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।