Zero Balance Account Negative Balance Rules: आज के समय में लगभग हर किसी के पास बैंक खाता होना जरूरी हो गया है, क्योंकि लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी हो गया है। इसीलिए बहुत से लोग 'जीरो बैलेंस अकाउंट' (BSBDA) खुलवाते हैं, जिसे सिर्फ दस्तावेजों की मदद से बिना पैसे जमा किए खोला जा सकता है।
{"_id":"69d235a3c5bd810bff021247","slug":"zero-balance-account-rules-can-banks-charge-penalty-and-turn-your-balance-negative-know-your-rights-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zero Balance Account: क्या बैंक आपके जीरो बैलेंस खाते को माइनस में ले जा सकता है? जानें अपने कानूनी अधिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Zero Balance Account: क्या बैंक आपके जीरो बैलेंस खाते को माइनस में ले जा सकता है? जानें अपने कानूनी अधिकार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:42 PM IST
सार
Bank Penalty For Minimum Balance Rules: जीरो बैलेंस अकाउंट वाले खाता धारक के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या खाते में पैसा न होने पर क्या बैंक जुर्माना लगाकर बैलेंस को 'माइनस' में ले जाएगा? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
जीरो बैलेंस अकाउंट निगेटिव में जा सकता है या नहीं
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
खाता माइनस में होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
बता दें पहले कई बैंक सर्विस चार्ज के नाम पर बैलेंस घटा देते थे, जिससे ग्राहकों को बाद में पैसा जमा करने पर भारी नुकसान होता था। मगर रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के अनुसार, अब कोई भी बैंक आपके सेविंग अकाउंट को माइनस में नहीं ले जा सकता। जीरो बैलेंस खाते में तो पहले से ही न्यूनतम राशि रखने की शर्त नहीं होती, इसलिए बैलेंस जीरो होने पर कोई चार्ज नहीं कटता।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
आरबीआई के सख्त नियम
- बैंक न्यूनतम बैलेंस की कमी के कारण सेविंग अकाउंट को कभी भी शून्य से नीचे नहीं ले जा सकते।
- अगर बैलेंस कम होता है, तो बैंक केवल उतनी ही पेनाल्टी काट सकता है जितना खाते में पैसा मौजूद है।
- चार्ज काटने से पहले बैंक को एसएमएस या ईमेल के जरिए ग्राहक को सचेत करना जरूरी है।
सेविंग अकाउंट में जीरो बैलेंस नहीं होना चाहिए।
- फोटो : AdobeStock
जीरो बैलेंस और बेसिक सेविंग्स अकाउंट
- प्रधानमंत्री जन धन योजना और बीएसबीडीए खातों के लिए नियम और भी आसान हैं।
- इन खातों में आपको कभी भी पैसा रखने की अनिवार्यता नहीं होती, यह हमेशा 'जीरो' रह सकता है।
- एटीएम कार्ड, चेकबुक और नेट बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं इन खातों में मुफ्त या न्यूनतम शुल्क पर मिलती हैं।
- बैंक इन विशेष खातों पर 'मेंटेनेंस चार्ज' के नाम पर कोई अतिरिक्त वसूली नहीं कर सकते।
विज्ञापन
बैंक अकाउंट माइनस में होने पर क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
खाता माइनस में होने पर क्या करें?
- अगर आपके बैंक ने नियमों का उल्लंघन कर बैलेंस माइनस में कर दिया है, तो ये कदम उठाएं।
- सबसे पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर लिखित शिकायत दें और आरबीआई सर्कुलर का हवाला दें।
- अगर 30 दिनों में समाधान न मिले, तो बैंकिंग लोकपाल की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
- अगर आप खाते का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो उसे चालू रखने के बजाय विधिवत बंद करवा दें ताकि भविष्य के चार्जेस से बचा जा सके।